1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. munawar faruqui welcomes baby girl with wife mahjabeen kotwala post viral
Last Modified: शनिवार, 2 मई 2026 (11:14 IST)

'घर बरकत आई', मुनव्वर फारूकी ने पोस्ट कर दी गुड न्यूज, तीसरी बार बने पिता

Munawar Faruqui baby girl
मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारूकी के फैंस के लिए एक बेहद खुशी भरी खबर सामने आई है। मुनव्वर और उनकी दूसरी पत्नी महजबीन कोटवाला के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। 
 
मुनव्वर फारूकी तीसरी बार पिता बने हैं। मुनव्वर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अस्पताल से कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें साझा की हैं और फैंस को अपने इस नए सफर की जानकारी दी है। मुनव्वर ने अपनी पत्नी महजबीन का हाथ थामे और बेटी के साथ कुछ भावुक पल साझा किए हैं। 
 
हालांकि तस्वीरों में उन्होंने अपनी पत्नी और बेटी के चेहरे को छिपा कर रखा है, लेकिन उनकी खुशी इन तस्वीरों में साफ झलक रही है। इसके साथ ही उन्होंने बहुत ही प्यारा कैप्शन लिखा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। उन्होंने लिखा, 'घर बरकत आई, ब्लेस्ड। अल्हम्दुलिल्लाह, दुआओं में खास याद रखें।'
 
जैसे ही मुनव्वर फारूकी ने यह पोस्ट शेयर किया, फैंस और इंडस्ट्री के उनके दोस्तों ने उन्हें शुभकामनाएं भेजना शुरू कर दिया। वरुण धवन ने कमेंट किया, 'बधाई हो भाई।' इसके अलावा, अली गोनी, रणवीर अल्लाहबादिया और कई अन्य मशहूर हस्तियों ने भी कपल को कमेंट सेक्शन में ढेर सारी दुआएं और बधाइयां दी हैं। 
 
मुनव्वर फारूकी की पहली शादी साल 2017 में जैस्मीन नाम की लड़की से हुई थी। दोनों का रिश्ता लगभग तीन साल चला फिर 2020 में दोनों अलग हो गए। मुनव्वर और जैस्मीन का आधिकारिक तलाक 2022 में हुआ था। मुनव्वर और जैस्मीन का एक बेटा मिखलाइल है। तलाक के बाद बेटे की कस्टडी मुनव्वर ने ले ली थी। 
इसके बाद मुनव्वर फारूकी ने मई 2024 में सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला के साथ एक बेहद निजी समारोह में निकाह किया था। मुनव्वर की तरह ही मेहजबीन की यह दूसरी शादी थी। पहली शादी से उनकी एक बेटी है, जिसे मुनव्वर अपनी बेटी मानते हैं। 
 
मुनव्वर फारूकी अपने स्टैंड-अप कॉमेडी शोज, रियलिटी टीवी और म्यूजिक वीडियोज के लिए जाने जाते हैं। बिग बॉस 17 की ट्रॉफी जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता में भारी इजाफा हुआ था। इसके बाद से वह लगातार नए प्रोजेक्ट्स में व्यस्त रहे हैं। हाल ही में उन्होंने 'पति पत्नी और पंगा' जैसे शो को भी होस्ट किया है और उनकी वेब सीरीज 'फर्स्ट कॉपी' को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला है। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
शादी के 5 साल बाद टूटा ए‍लविन शर्मा का घर, पति तुषान भिंडी से लेंगी तलाक