सम्बंधित जानकारी
- नागिन 6 में इस बार महामारी और देशभक्ति, जहर ही जहर को काटता है
- कोरोना की चपेट में आए फरदीन खान, बोले- आइसोलेशन में खुश हूं
- केजीएफ चैप्टर 2 को लेकर रवीना टंडन का बड़ा खुलासा जो कर देगा अफवाहों को खत्म
- शाहरुख खान की सोशल मीडिया पर वापसी, बेटे के ड्रग्स केस में फंसने के बाद शेयर किया पहला पोस्ट
- बांग्लादेशी एक्ट्रेस की पति ने की हत्या, बोरे में बंद मिली लाश
मार्वल सीरीज के एक्टर गैस्पर्ड उलील का निधन, स्की के दौरान हुए हादसे का शिकार
हॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दुखद खबर सामने आई है। मार्वल की अपकमिंग सीरीज 'मून नाइट' के फ्रेंच एक्टर गैस्पर्ड उलील का निधन हो गया है। उनकी उम्र 37 साल की थी। गैस्पर्ड का निधन दक्षिणपूर्वी फ्रांस में एक स्कीइंग दुर्घटना में हुई।
गैस्पर्ड उलील की अचानक मृत्यु ने सभी को हिलाकर रख दिया है। एक्टर के फैंस अब मार्वल की आगामी सीरीज मून लाइट उन्हें आखिरी बार देख सकेंगे।
Gaspard Ulliel a grandi avec le cinéma et le cinéma a grandi avec lui. Ils s'aimaient éperdument.
— Jean Castex (@JeanCASTEX) January 19, 2022
C'est le cœur serré que nous reverrons désormais ses plus belles interprétations et croiserons ce certain regard.
Nous perdons un acteur français. pic.twitter.com/pAi7Do3FIU
फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने गैस्पर्ड उलील के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट, गैस्पार्ड उलील सिनेमा के साथ बड़े हुए और सिनेमा उनके साथ बड़ा हुआ। वे एक-दूसरे को पागलपन से प्यार करते थे। यह भारी मन के साथ है कि हम उनके सबसे खूबसूरत प्रदर्शनों को फिर से देखेंगे। हमने एक फ्रांसीसी अभिनेता खो दिया है।
खबरों के अनुसार गैस्पर्ड उलील दक्षिणपूर्वी फ्रांस में मॉन्टवालेजन टाउन में स्की के लिए गए थे। वहीं उनके साथ ये हादसा हुआ। उन्हें 'हैनिबल राइजिंग' में हैनिबल लेक्टर की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था।
