1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Naagin6 promo, naagin 6 heroine, naagin 6 release date

नागिन 6 में इस बार महामारी और देशभक्ति, जहर ही जहर को काटता है

Naagin6 promo
नागिन छोटे परदे का बड़ा शो है। सीजन दर सीजन इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। भले ही लोग इसकी आलोचना करें, मजाक बनाएं, लेकिन इसके फैंस को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता और वे हर वीकेंड पर इस शो को देखना नहीं भूलते। नागिन की प्रोड्यूसर भी इस बात को जानती हैं कि इस शो के फैंस को क्या चाहिए और वे अपने शो मसालों का जबरदस्त तड़का लगा कर, बातों को बढ़ा-चढ़ा कर पेश करती हैं। 
 
अब इंतजार हो रहा है नागिन के छठे सीजन का। इसका प्रोमो रिलीज हो गया है। नागिन6 का प्रोमो रिलीज होते ही चर्चा में आ गया। मजाक भी बनाया गया। लेकिन इससे पता चलता है कि लोग इसे इग्नोर नहीं करते हैं। यह जरूर देखते हैं ‍कि अब की बार क्या दिखाया जाएगा। 
 

 
बहरहाल, इस बार कहानी की झलक नागिन 6 के प्रोमो से ‍मिलती है। इस बार कल्पना के साथ रियलिटी भी डाल दी गई है। सभी जानते हैं कि पूरी दुनिया पिछले दो वर्षों से कोविड 19 नामक महामारी से जूझ रही है। तो इस बार नागिन 6 में भी महामारी नजर आएगी। 
 
प्रोमो से पता चलता है कि पड़ोसी देश ने भारत में महामारी फैला दी है और इस बार नागिन अपने लिए नहीं बल्कि देश के लिए लड़ेगी। यानी देशभक्ति का भी तड़का है। तो, जहर ही जहर को मारता है इसलिए नागिन इस महामारी से लड़ेगी और उम्मीद है कि जीतेगी भी। 
अगला लेख
कोरोना की चपेट में आए फरदीन खान, बोले- आइसोलेशन में खुश हूं