सम्बंधित जानकारी
- शाहरुख खान की सोशल मीडिया पर वापसी, बेटे के ड्रग्स केस में फंसने के बाद शेयर किया पहला पोस्ट
- बांग्लादेशी एक्ट्रेस की पति ने की हत्या, बोरे में बंद मिली लाश
- जॉन अब्राहम ने बढ़ाया अपना भाव, 'एक विलेन रिटर्न्स' के लिए चार्ज की इतने करोड़ रुपए फीस
- दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर किया पंजाबी गाने का वीडियो, फैंस को दिया यह टास्क
- नागार्जुन की 'द घोस्ट' में नजर आएंगी यह खूबसूरत अदाकारा!
कोरोना की चपेट में आए फरदीन खान, बोले- आइसोलेशन में खुश हूं
देश में कोरोनावायरस की तीसरी लहर तेजी से फैल रही है। इस महामारी की चपेट में हर दिन लाखों लोग आ रहे हैं। इस महामारी से कई सेलेब्स भी संक्रमित हो रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
फरदीन खान ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनमें कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं है। वह बिल्कुल ठीक है।
Tested positive for C-19. Fortunately I am asymptomatic. Sending my best to all those in recovery. The rest, keep getting tested if in doubt as this variant is also targeting children, down to toddlers, and they can be given very limited medication. Happy isolating.
— Fardeen Feroz Khan (@FardeenFKhan) January 19, 2022
फरदीन खान ने लिखा, मैं कोरोना पॉजिटिव हूं। सौभाग्य से मुझमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं है। मैं जल्दी से रिकवर हो रहा हूं। बाकी, सभी संदेह होने पर कोरोना टेस्ट करवाएं क्योंकि यह वेरिएंट छोटे बच्चों में ज्यादा फैल रहा है और उन्हें बहुत सीमित दवा दी जा सकती है। मैं आइसोलेशन में खुश हूं।
बता दें कि फरदीन 11 साल बाद फिल्म 'विस्फोट' से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। फरदीन आखिरी बार साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'दूल्हा मिल गया' में नजर आए थे।
