सम्बंधित जानकारी
- XXX Uncensored : बोल्ड दृश्यों से भरपूर अल्ट बालाजी की नई वेबसीरिज़, एकता की मां घबराईं!
- रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' में दो सौ करोड़ रुपये सिर्फ कम्प्यूटर ग्राफिक्स पर होंगे खर्च
- सनी देओल ने 'यमला पगला दीवाना फिर से' जैसी फ्लॉप फिल्म से भी कमाए करोड़ों रुपये
- बत्ती गुल मीटर चालू सहित 8 फिल्में होंगी 21 सितम्बर को रिलीज
- 43 वर्षीय हॉट एक्ट्रेस वापसी के लिए तैयार, जरूरत है अच्छी स्क्रिप्ट की
बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई मनमर्जियां, छठे दिन कलेक्शन आए बहुत नीचे
मनमर्जियां बॉक्स ऑफिस पर पहले सप्ताह में ही लड़खड़ा गई है। वीकेंड में भी फिल्म का प्रदर्शन उम्मीद से कम रहा, लेकिन वीकडेज़ में तो फिल्म के कलेक्शन काफी नीचे आ गए हैं।
फिल्म ने पहले दिन 3.52 करोड़ रुपये के साथ औसत शुरुआत की थी। दूसरे दिन कलेक्शन 5.11 करोड़ रुपये तक जा पहुंचे, लेकिन तीसरे दिन रविवार होने के बावजूद कलेक्शन में खासा उछाल नहीं आया। इस दिन फिल्म ने 5.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
वीकडेज़ शुरू होते ही फिल्म धड़ाम हो गई। फिल्म ने चौथे दिन 2.10 करोड़ रुपये, पांचवे दिन 1.80 करोड़ रुपये और छठे दिन 1.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इतना कलेक्शन तो स्त्री तीसरे सप्ताह में कर रही है।
फिल्म को तारीफ तो मिली, लेकिन दर्शकों ने इसे नकार दिया। दूसरे सप्ताह में फिल्म से खास उम्मीद नहीं है। अभिषेक बच्चन की वापसी सुखद नहीं रही।
