1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. XXX Uncensored, Ekta Kapoor, Hot Web series

XXX Uncensored : बोल्ड दृश्यों से भरपूर अल्ट बालाजी की नई वेबसीरिज़, एकता की मां घबराईं!

XXX अनसेंसर्ड
निर्माता के रूप में एकता कपूर को बोल्ड विषय वाली वेब सीरिज बनाना काफी पसंद है। वे अब नई वेबसीरिज लेकर आ रही हैं जिसका नाम है XXX Uncensored, नाम से जाहिर है कि इसमें बोल्ड दृश्यों की भरमार होगी। 
 
इसका ट्रेलर जारी हो गया है, जिसे देखने के बाद लगता है कि इसमें कई कहानियां होगी और कॉन्टेंट बोल्ड होगा। यह ट्रेलर रिलीज होते ही हिट हो गया है और सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। 
XXX अनसेंसर्ड 27 सितंबर को रिलीज होगी। इसमें शांतनु माहेश्वरी, अंकित गेरा, ऋत्विक धंजानी, अपर्णा शर्मा सहित कई कलाकार नजर आएंगे। यह सीरिज़ 5 एपिसोड्‍स की है जिसमें अलग-अलग फैंटेसी कहानियां दिखाई जाएंगी। केन घोष इस सीरिज के निर्देशक हैं। 
 
इस सीरिज की बोल्डनेस को देखते हुए एकता कपूर की मां शोभा कपूर घबराई हुई हैं और उन्होंने एकता को कह दिया है कि वे शो के क्रेडिट्स में अपना नाम नहीं जोड़े। संभव है कि शो में एकता और शोभा का नाम नहीं दिखाया जाएगा।  
XXX अनसेंसर्ड से पहले अल्ट बालाजी लस्ट स्टोरीज और गंदी बात जैसे बोल्ड शो ला चुका है। 
अगला लेख
रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' में दो सौ करोड़ रुपये सिर्फ कम्प्यूटर ग्राफिक्स पर होंगे खर्च