सम्बंधित जानकारी
- स्त्री में श्रद्धा कपूर का दंग कर देने वाले स्मोकिंग हॉट लुक
- शाहरुख की बेटी सुहाना खान और अमिताभ के नाती अगस्त्य नंदा की दोस्ती मचा रही है धूम
- सड़क 2 पर काम शुरू, स्टार कास्ट और रिलीज डेट हुई फाइनल
- शाहिद-श्रद्धा की 'बत्ती गुल मीटर चालू' का क्या होगा बॉक्स ऑफिस पर?
- 15 हिट फिल्म बनाने वाले इस निर्देशक के साथ काम नहीं कर पाऊंगा: गोविंदा
गेम पैसा लड़की की कहानी
बैनर : मॉडर्न मूवी प्रा.लि., बॉलीवुड ड्रीम्स प्रोडक्शन
निर्माता : अतुल पटेल, साजन अग्रवाल
निर्देशक : सचिन अग्रवाल
संगीत : देव सिकदर
कलाकार : सेजल शर्मा, जाकिर हुसैन, दीपांश गर्ग, रंजीत, नवीन प्रभाकर
रिलीज डेट : 21 सितम्बर 2018
गेम पैसा लड़की कहानी है एक युवा और मासूम लड़की नाजुक (सेजल शर्मा) की। प्रेमी और परिवार को खोने के बाद नाजुक के जीवन में संघर्ष ही संघर्ष है।
मुसीबत की मारी नाजुक परिस्थितिवश एक अंडरवर्ल्ड डॉन पठान (ज़ाकिर हुसैन) से जुड़ जाती है। वाघेला (रंजीत) के लिए पठान काम करता है। वाघेला का बेटा सैंडी (नवीन प्रभाकर) का झुकाव नाजुक की तरफ है।
इसी बीच नाजुक का पूर्व प्रेमी राज (दीपांश गर्ग) उसके जीवन में फिर लौट आता है। दोनों पठान और वाघेला का सारा पैसा लूटने का प्लान बनाते हैं और इसमें सफल भी रहते हैं। लेकिन नाजुक के दिमाग में एक और प्लान है। वह इस प्लान के जरिये अपना सपना पूरा करना चाहती है। कैसे वह करती है यह इस सस्पेंस थ्रिलर में बताया गया है।
