1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mandira bedi husband raj kaushal passes away

मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का 49 वर्ष की आयु में निधन

Mandira Bedi
बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया हैं। खबरों के अनुसार उनका निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ है। 
 
राज कौशल डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। राज ने प्यार में कभी कभी, शादी का लड्डू और एंथनी कौन है जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
 
मंदिरा बेदी ने 14 फरवरी 1999 को राज कौशल से शादी की थी। दोनों की लव मैरिज थी। मंदिरा बेदी और राज के दो बच्चे हैं। 2011 में मंदिरा ने बेटे वीर को जन्म दिया था। पिछले साल उन्होंने 4 साल की लड़की को गोद लिया था। जिसका नाम तारा है। 
 
अगला लेख
चप्पल कहां छोड़ आए? : यह चुटकुला खूब हंसाएगा, पढ़ें एक बार