1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Dharnush, New House, Rajinikanth

धनुष घर बनाने के लिए खर्च करेंगे 150 करोड़ रुपये!

धनुष
धनुष ने इस साल फरवरी में चेन्नई के पोज़ गार्डन में एक नया ठिकाना खरीदा है। बताया जा रहा है कि वे अपने सपनों का घर बनाने के लिए 150 करोड़ रुपये खर्च कर सकते हैं।
 
धनुष दक्षिण भारतीय फिल्मों के लोकप्रिय सितारे हैं। खबर है कि वे अपने सपनों का घर बनाने के लिए 150 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले भूमि पूजन किया गया था। इसमें धनुष, उनकी पत्नी ऐश्वर्या, ससुर रजनीकांत शामिल हुए थे। 
 
इस पॉश एरिया में रजनीकांत भी रहते हैं। कई बड़े लोगों के घर हैं जिनमें तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जय‍ललिता भी शामिल थीं। धनुष का नया घर 19 हजार स्क्वैयर फीट में बनेगा जो कि फोर-स्टोरी बिल्डिंग होगी।  
अगला लेख
मुझे अपनी पत्नी पर शक है : मजा आएगा यह जोक पढ़कर