1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Urvashi Rautela, Stree Shakti Nationa Award

उर्वशी को मिला सम्मान, फैंस झूम उठे

उर्वशी रौटेला
उर्वशी रौटेला ने हाल ही में कमाल कर दिया। उन्हें 'स्त्री शक्ति नेशनल अवॉर्ड 2021' मिला है जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये दी है। 
 
उर्वशी ने जो फोटो शेयर किया है उसमें महाराष्ट्र और गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी, उर्वशी को पुरस्कार देते नजर आ रहे हैं। उर्वशी की खुशी चेहरे पर नजर आ रही है। उर्वशी ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें उनके नाम की घोषणा की जा रही है। उर्वशी रौटेला को मिले इस पुरस्कार से उनके फैंस बेहद खुश हैं। 
2013 में सिंह साहब द ग्रेट से अपना करियर शुरू करने वाली उर्वशी सनम रे, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, हेट स्टोरी 4, पागलपंती, वर्जिन भानुप्रिया जैसी फिल्में कर चुकी हैं। काबिल पर उन पर फिल्माया गाना भी हिट रहा था। 
अगला लेख
ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी लुक से किया फैंस को क्रेजी