सम्बंधित जानकारी
- तापसी पन्नू संग इंटिमेट सीन करने से डर रहे थे विक्रांत मेसी और हर्षवर्धन राणे, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
- जैस्मिन भसीन को बॉयफ्रेंड एली गोनी ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, बिग बॉस के घर में बिताए पलों का वीडियो किया शेयर
- करण मेहरा की मुश्किलें बढ़ी, निशा रावल की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस
- शॉर्ट्स पहनकर गुलजार से मिलने पहुंची थीं नीना गुप्ता, ट्रोल होने पर कही यह बात
- रे रिव्यू: फॉर्गेट मी नॉट से लेकर स्पॉटलाइट तक
हिरानी की फिल्म में शाहरुख खान की हीरोइन बनेंगी तापसी पन्नू!
शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म अभी तक घोषित नहीं हुई है, लेकिन इसकी चर्चा पिछले एक साल से हो रही है। लेटेस्ट अपडेट यह है कि यह फिल्म सितंबर से शुरू होने वाली है। इमिग्रेशन की पृष्ठभूमि पर बनी इस मनोरंजक कॉमेडी को राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लो ने लिखा है।
खबर है कि इस फिल्म में हीरोइन के बतौर तापसी पन्नू को चुन लिया गया है। तापसी और शाहरुख पहली बार साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। तापसी की एक्टिंग से हिरानी खासे प्रभावित हैं। यदि ऐसा होता है तो तापसी के हाथ एक बड़ी फिल्म लगेगी। पहली बार वे इतने बड़े स्टार की हीरोइन बनेंगी।
शाहरुख खान लंबे अंतराल के बाद कैमरे के सामने लौटे हैं। वे पठान नामक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं जिसमें जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण उनके साथ है।
शाहरुख खान को लेकर इस समय कई फिल्मों की योजना बन रही है। वे एटली की भी अगली फिल्म करने वाले हैं जो कमर्शियल फॉर्मेट में बनाई जाएगी।
