1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mandana karimi danced in burqa get trolled

बुर्का पहन मंदाना करीमी ने किया डांस, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई क्लास | mandana karimi danced in burqa get trolled

Mandana Karimi
कंगना रनौट के रियलिटी शो 'लॉक अप' में नजर आ चुकीं मंदाना करीमी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मंदाना ने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया, जिसके बाद वह यूजर्स के निशाने पर आ गईं।

 
इस वीडियो में मंदाना करीमी हिजाब पहने एक शॉंपिंग मॉल में डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह एक शॉपिंग मॉल में नजर आ रही हैं। तभी शॉपिंग करते-करते वो अचानक Twerks करने लगती हैं। आखिरी में वो अपने चेहरे से पर्दा भी हटाती हैं।
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए मंदाना ने लिखा, 'काश, हिजाब के साथ शूटिंग करना इस बीटीएस जितना आसान होता।' मंदाना करीमी का ये अंदाज कई यूजर्स को पसंद नहीं आया और उन्होंने एक्ट्रेस को जमकर लताड़ लगा दी। यूजर्स का कहना है कि 'मुस्लिम होने के बाद भी बुर्के का मजाक उड़ा रही हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'कृपया हिजाब का मजाक ना बनाए।'
 
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शर्म! इस तरह हिजाब का अनादर मत करो। कम से कम ऐसी हरकत करने से पहले एक बार जरूर सोच लें!' कई यूजर्स ने लिखा कि हिजाब का मजाक उड़ाने के कारण वह उन्हें अनफॉलो कर रहे हैं। मंदाना का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 
 
बता दें कि मंदाना करीमी ईरानी मूल की एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम किया हैl साथ वह कई रियलिटी शो का हिस्सा भी रह चुकी हैं। 
 
अगला लेख
बॉलीवुड जून 2022 : सलमान खान को धमकी, सम्राट पृथ्वीराज फ्लॉप, ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर और सारी घटनाएं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ