Bollywood May 2022 बॉलीवुड मई 2022 में हुई प्रमुख घटनाएं और जानकारी: धर्मेन्द्र और मिथुन अस्पताल से लौटे, तनुश्री का हुआ एक्सीडेंट, केके का निधन
बॉलीवुड 2022 के टाइम लाइन में पेश है मई 2022 में हुईं बॉलीवुड से जुड़ी प्रमुख बातें। इसमें नई फिल्मों, वेबसीरिज की रिलीज डेट, प्रमुख फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, कलाकारों के विवाद और अन्य प्रमुख जानकारियों को शामिल किया गया है।
1 मई 2022
-
धर्मेन्द्र ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बताया कि पीठ में एक मसल में खिंचाव आने के कारण वे आईसीयू में भर्ती थे और अब डिस्चार्ज होकर घर लौट आए हैं।
-
मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने मिथुन की एक तस्वीर वायरल होने के संबंध में बताया, जिसमें मिथुन अस्पताल में बिस्तर पर लेटे हुए हैं, कि मिथुन को किडनी स्टोन की समस्या के चलते अस्पताल में रहना पड़ा था और अब वे ठीक हैं।
-
'नाम रह जाएगा' नाम 8 एपिसोड वाली सीरिज स्टार प्लस पर शुरू। विभिन्न गायक देंगे लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि।
-
विकिपीडिया ने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की कहानी को बताया काल्पनिक। इस पर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट किया कि विकिपीडिया आप अपनी धर्मनिरपेक्ष साख को विफल कर रहे हैं। जल्दी करें और एडिट करें।
-
केजीएफ 2 (हिंदी वर्जन) ने 17वें दिन किया 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
2 मई 2022
-
जंगली पिक्चर ने अपनी नई फिल्म 'क्लिक शंकर' बनाने की घोषणा की। निर्देशक होंगे बालाजी मोहन।
-