गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड 2022
  4. August 2022 important news, wedding, information of Bollywood with box office collection
Written By समय ताम्रकर

Bollywood August 2022 बॉलीवुड अगस्त 2022 में रिलीज फिल्में, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, प्रमुख घटनाएं

Bollywood August 2022 बॉलीवुड अगस्त 2022 में रिलीज फिल्में, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, प्रमुख घटनाएं - August 2022 important news, wedding, information of Bollywood with box office collection
1 अगस्त 2022
  • सलमान खान मुंबई पुलिस ने जारी किया हथियार रखने का लाइसेंस। सलमान ने अपनी कार बुलेट प्रूफ कराई। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले उन्हें धमकी मिली थी।
  • विवेक अग्निहोत्री ने अपना ट्विटर अकाउंट कुछ समय के लिए किया डिएक्टिवेट। कहा ये समय मेरे लिए कुछ अच्छा सोचने का है।  
  • कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी को लेकर 'सत्य प्रेम की कथा' अनाउंस। साजिद नाडियाडवाला और नम: पिक्चर्स करेंगे फिल्म को प्रोड्यूस। समीर विदवंस फिल्म के निर्देशक होंगे।   
  • इंडो-नेपाली फिल्म 'प्रेम गीत 3' भारत में 23 सितम्बर को रिलीज होगी। प्रदीप खड्का, क्रिस्टिना गुरुंग और शिव श्रेष्ठा हैं फिल्म के मुख्य कलाकार। निर्देशक हैं चेतन गुरुंग और संतोष सेन। 
  • 'एक विलेन रिटर्न्स' ने तीसरे दिन 9.02 करोड़ रुपये का किया कलेक्शन। पहले वीकेंड का कुल कलेक्शन 23.54 करोड़ रुपये।  
  • 'विक्रांत रोणा' (हिंदी वर्जन) ने चौथे दिन किया 2.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन।  
 
2 अगस्त 2022
  • मल्लिका शेरावत ने एक इंटरव्यू में कहा कि ए‍ लिस्टर्स एक्टर के साथ उन्होंने समझौता नहीं किया तो उन्होंने मल्लिका के साथ काम नहीं किया। मल्लिका के अनुसार हीरो रात तीन बजे कॉल कर घर बुलाते थे और न जाने पर फिल्म से निकाल देते थे। 
  • फिल्म 'सिया' की रिलीज डेट 16 सितम्बर 2022 घोषित। 
  • 'एक विलेन रिटर्न्स' ने चौथे दिन 3.02 करोड़ रुपये का किया कलेक्शन। चार दिनों का कुल कलेक्शन हुआ 26.56 करोड़ रुपये।  
  • 'विक्रांत रोणा' (हिंदी वर्जन) ने पांचवें दिन किया 70 लाख रुपये का कलेक्शन।
 
3 अगस्त 2022
  • अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का दिल का दौरा पढ़ने से लखनऊ में निधन। अशोक, बंटी और बबली, कृष, रेडी, कोई मिल गया जैसी कई हिंदी फिल्मों में किया था काम।
  • 'एक विलेन रिटर्न्स' ने पांचवें दिन 2.64 करोड़ रुपये का किया कलेक्शन।  
  • 'विक्रांत रोणा' (हिंदी वर्जन) ने छठे दिन किया 66 लाख रुपये का कलेक्शन। 
 
4 अगस्त 2022
  • 'बुलेट ट्रेन' (डब) रिलीज। 
  • 'द ग्रेट वेडिंग ऑफ मुनेस' शो वूट पर रिलीज। 
  • अभिनेत्री उपासना सिंह ने चंडीगढ़ जिला अदालत में हरनाज कौर संधू के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उपासना द्वारा प्रोड्यूस की जाने वाली फिल्म के लिए हरनाज ने हां कहा, लेकिन अब काम नहीं कर रही हैं। 
  • स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया, मेहर विज, पूजा चोपड़ा अभिनीत फिल्म 'जहां चार यार' की रिलीज डेट 16 सितम्बर 2022 अनाउंस। 
  • 'एक विलेन रिटर्न्स' ने छठे दिन 2.07 करोड़ रुपये का किया कलेक्शन। 
  • 'विक्रांत रोणा' (हिंदी वर्जन) ने सातवें दिन किया 57 लाख रुपये का कलेक्शन।
 
5 अगस्त 2022
  • फिल्म 'हरियाणा' (यूए) रिलीज। निर्देशक: संदीप बसवाना। प्रमुख कलाकार: यश टोंक, अश्लेषा सावंत, मोनिका शर्मा, आकर्षण सिंह।  
  • फिल्म 'मैच ऑफ लाइफ' (यूए) रिलीज। निर्देशक अमन सागर। प्रमुख कलाकार: अमित मिश्रा, स्टेफी पटेल, राजपाल यादव, अनिल धवन, सुधा चंद्रन, व्रजेश हीरजी। 
  • फिल्म 'नार का सुर' (यूए) रिलीज। निर्देशक: कुलदीप कौशिक। प्रमुख कलाकार: मन्नत सिंह, पूजा वर्मा, अक्षिता गुप्ता।  
  • फिल्म 'मासूम सवाल' रिलीज। निर्देशक: संतोष उपाध्याय। प्रमुख कलाकार: नितांशी गोयल, बृंदा त्रिवेदी, मधु सचदेवा। 
  • फिल्म 'मियामी से न्यूयॉर्क' (यूए) तक रिलीज। निर्देशक: जॉय ऑगस्टिन। प्रमुख कलाकार: निशाना मिनाज़, निखार कृष्णानी, रोहिणी चंद्रा।  
  • फिल्म 'डीसी लीग ऑफ सुपर पेट्स' (डब/एनिमेशन) रिलीज। 
  • फिल्म 'रामाराव ऑन ड्यूटी' (यूए/डब) रिलीज। निर्देशक: सरत मंडावा। प्रमुख कलाकार: रवि तेजा, दिव्यांशा कौशिक, राजिशा विजयन। 
  • फिल्म 'डार्लिंग्स' नेटफ्लिक्स पर रिलीज। निर्देशक: जसमीत के. रीन। प्रमुख कलाकार: आलिया भट्ट, शैफाली शाह, विजय वर्मा। 
  • 'क्रैश कोर्स' वेबसीरिज अमेजन प्राइम पर रिलीज। 
  • पेटा ने रणवीर सिंह को पत्र लिख पूछा कि क्या आप जानवरों के प्रति करुणा को बढ़ावा देने के लिए पेटा इंडिया विज्ञापन के लिए न्यूड फोटोशूट कर सकते हैं। 
  • 'एक विलेन रिटर्न्स' ने सातवें दिन 1.65  करोड़ रुपये का किया कलेक्शन। पहले सप्ताह का का कुल कलेक्शन हुआ 32.92 करोड़ रुपये।
  • 'विक्रांत रोणा' (हिंदी वर्जन) ने आठवें दिन किया 44 लाख रुपये का कलेक्शन। पहले सप्ताह (8 दिन) का कुल कलेक्शन रहा 8.14 करोड़ रुपये।  
  • 'शमशेरा' ने दूसरे सप्ताह में किया 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन। दो सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 42.95 करोड़ रुपये।
  • 'थॉर: लव एंड थंडर' (डब और अंग्रेजी वर्जन) ने चौथे सप्ताह में किया 1.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन। चार सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ। 99.44 करोड़ रुपये। 
 
6 अगस्त 2022
  • फिल्म 'मिडिल क्लास लव' की रिलीज डेट 16 सितम्बर 2022 घोषित। 
  • टीवी एक्टर कुणाल मेहता ने भी रणवीर सिंह की तरह न्यूड फोटो खिंचवाई। 
  • 'एक विलेन रिटर्न्स' ने आठवें दिन किया 1.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
7 अगस्त 2022
  • 'एक विलेन रिटर्न्स' ने नौवें दिन किया 2.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
8 अगस्त 2022
  • फिल्म 'हम दो हमारे बारह' के पोस्टर पर विवाद। कहा गया कि एक समुदाय विशेष की ओर इशारा। फिल्म के कलाकार अन्नू कपूर ने कहा कवर देख किताब में क्या लिखा है, ये डिसाइड मत कीजिए।
  • फिल्म 'मासूम सवाल' के पोस्टर में सेनिटरी पैड पर भगवान श्रीकृष्ण के फोटो को लेकर मामला पुलिस तक पहुंचा। गाजियाबाद के पुलिस स्टेशन में निर्माता और निर्देशक संतोष उपाध्याय के खिलाफ शिकायत दर्ज।
  • फिल्म 'दोबारा' के प्रमोशन के दौराक तापसी पन्नू से पूछा गया कि क्या उन्हें कॉफी विद करण शो में बुलाया गया है, तो उन्होंने कहा- मेरी सेक्स लाइफ इतनी इंटरेस्टिंग नहीं है जिससे कॉफी विद करण शो में जाने का न्यौता मिले।  
  • 'कार्तिकेय 2' (हिंदी वर्जन) का ट्रेलर रिलीज। 
  • फिल्म 'मिडिल क्लास लव' का ट्रेलर रिलीज। 
  • 'एक विलेन रिटर्न्स' ने दसवें दिन किया 2.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन। दस दिन का कुल कलेक्शन हुआ 38.94 करोड़ रुपये। 
 
9 अगस्त 2022 
Rana
  • राणा दग्गुबाती ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी और अपने सारे पोस्ट किए डिलीट।
  • टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 14 में आमिर खान को बुलाए जाने से कुछ लोग नाराज। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ट्रेंड हुआ 'बायकॉट केबीसी'।  
 
10 अगस्त 2022
  • 'इंडियन मैचमेकिंग सीजन 2' नेटफ्लिक्स पर रिलीज। 
  • फिल्म 'होली काऊ' का ट्रेलर रिलीज।


  • शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर बताया कि शूटिंग के दौरान उनका पैर फ्रैक्चर हो गया है और वे 6 सप्ताह के लिए एक्शन से बाहर हो गई हैं। 
  • हैदराबाद में फिल्म 'भोला' की शूटिंग के दौरान तब्बू को आंख के ऊपर चोट लगी। बाइक और ट्रक की टक्कर के फिल्मांकन के दौरान एक कांच का टुकड़ा तब्बू की आंख के ऊपर लगा।  
  • कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को जिम में वर्कआउट करते समय पड़ा दिल का दौरा। दिल्ली के एम्स में कराया गया भर्ती। 
  • पॉप सिंगर अर्जुन कानूनगों और कार्ला डेनिस ने शादी की। 
  • मुकेश खन्ना ने कहा कि कोई लड़की अगर किसी लड़के से सेक्स करने को बोले तो वो धंधा कर रही है। इस बयान को लेकर हुए वे ट्रोल। 
  • रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को लेकर कोलकाता के हाईकोर्ट में पीआईएल दायर। 

11 अगस्त 2022
  • 'लाल सिंह चड्ढा' (यूए सर्टिफिकेट/ 2 घंटे 33 मिनट 50 सेकंड) रिलीज। निर्देशक: अद्वैत चंदन। कलाकार : आमिर खान, करीना कपूर खान। 'रक्षा बंधन' (यू सर्टिफिकेट/ 1 घंटा 50 मिनट) रिलीज। निर्देशक : आनंद एल. राय। कलाकार : अक्षय कुमार, भूमि पेडणेकर। 
  • कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी के विधायक टी.  राजा सिंह ने धमकी दी है कि यदि मुनव्वर को हैदराबाद में शो करने की इजाजत दी और वे मंच पर आग लगा देंगे। 
  • मुकेश खन्ना ने रत्ना पाठक शाह के 'करवा चौथ' के बयान को लेकर कहा कि यदि आप गांव में ऐसा कहतीं तो वहां की महिलाएं आपको मारने के लिए दौड़तीं। 
  
 
12 अगस्त 2022
  • सलमान खान ने अपने फॉर्महाउस के पड़ोसी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में किया मानहानि का मुकदमा दर्ज। सलमान का आरोप है कि उनके पड़ोसी ने कुछ वीडियोज़ अपलोड किए हैं जो सलमान को बदनाम करने और हिन्दू-मुस्लिम के बीच नफरत फैलाने वाले हैं। 
  • दिल्ली के एक वकील ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को आमिर खान, पैरामाउंड पिक्चर और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि 'लाल सिंह चड्ढा' में भारतीय जवानों का अपमान और हिंदू भावनाओं को आहत किया। 
  • प्राइम वीडियो पर 'माइंड द मल्होत्रा' सीजन 2 रिलीज। 


  • उर्वशी रौटेला के एक इंटरव्यू में आरपी का जिक्र करने पर क्रिकेटर ऋषभ पंत ने लिखा 'मेरा पीछा छोड़ो बहन'। लोग लोकप्रियता पाने के लिए कितना झूठ बोलते हैं। इस इंटरव्यू में उर्वशी ने आरपी के साथ अपने रिश्ते के टूटने का जिक्र किया था। 
  • 'लाल सिंह चड्ढा' ने पहले दिन किया 11.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • 'रक्षा बंधन' ने पहले दिन किया 8.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
13 अगस्त 2022
  • कार्तिकेय 2 (यूए/डब) 250 स्क्रीन्स में रिलीज। निर्देशक : चंदू मोंडेती। कलाकार : निखिल सिद्धार्थ, अनुपमा परमेश्वरन, अनुपम खेर। 
  • अरिजीत सिंह ने कहा कि वे मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) में गरीब बच्चों के लिए मुफ्त इंग्लिश कोचिंग क्लास खोलेंगे। 
  • 'लाल सिंह चड्ढा' ने दूसरे दिन किया 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • 'रक्षा बंधन' ने दूसरे दिन किया 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन।  
  • फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' ने दूसरे सप्ताह में किया 8.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन। दो सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 40.20 करोड़ रुपये। 
  • फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर्स' ने पांचवें सप्ताह में किया 66 लाख रुपये का कलेक्शन। पांच सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 100.10 करोड़ रुपये। 
 
14 अगस्त 2022
  • 'कार्तिकेय 2' ने पहले दिन किया 7 लाख रुपये का कलेक्शन। 
  • लाल सिंह चड्ढा ने तीसरे दिन किया 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • 'रक्षा बंधन' ने तीसरे दिन किया 6.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन।  
 
 
15 अगस्त 2022
  • प्रभास अभिनीत फिल्म 'सालार' की रिलीज डेट 28 सितम्बर 2023 घोषित। 
  • 'कार्तिकेय 2' ने दूसरे दिन किया 28 लाख रुपये का कलेक्शन। 
  • लाल सिंह चड्ढा ने चौथे दिन किया 10.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • 'रक्षा बंधन' ने चौथे दिन किया 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन।  
 
16 अगस्त 2022

  • बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर बेबी बम्प के साथ फोटो पोस्ट कर बताया कि वे मां बनने जा रही हैं। 
  • 'कार्तिकेय 2' ने तीसरे दिन किया 1.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • लाल सिंह चड्ढा ने पांचवे दिन किया 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • 'रक्षा बंधन' ने पांचवें दिन किया 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन।  
 
17 अगस्त 2022
  • अश्विन गंगराजू के निर्देशन में '1770 द मूवी' बनाने की घोषणा। इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली में किया जाएगा रिलीज।
  • अभिनेत्री शैफाली शाह कोविड पॉजिटिव।  
  • 'कार्तिकेय 2' ने चौथे दिन किया 1.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • लाल सिंह चड्ढा ने छठे दिन किया 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • 'रक्षा बंधन' ने छठे दिन किया 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन।  
18 अगस्त 2022
  • 'कार्तिकेय 2' ने पांचवें दिन किया 1.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • लाल सिंह चड्ढा ने सातवे दिन किया 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • 'रक्षा बंधन' ने सातवे दिन किया 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन।  
 
19 अगस्त 2022
  • 'दोबारा' (यूए) रिलीज। निर्देशक : अनुराग कश्यप। कलाकार : तापसी पन्नू। 
  • 'कार्तिकेय 2' ने छठे दिन किया 1.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन। पहला सप्ताह (6 दिन) में फिल्म के हिंदी वर्जन ने 5.75 करोड़ रुपये का किया कलेक्शन। 
  • लाल सिंह चड्ढा ने आठवें दिन किया 1.40  करोड़ रुपये का कलेक्शन। पहले सप्ताह (8 दिन) का कुल कलेक्शन रहा 51.40 करोड़ रुपये। 
  • 'रक्षा बंधन' ने आठवें दिन किया 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन। पहले सप्ताह (8 दिन) का कुल कलेक्शन रहा 38.75 करोड़ रुपये।
  • 150 से ज्यादा टीवी शोज़ करने वाली अभिनेत्री नुपुर अलंकार ने ग्लैमर वर्ल्ड को अलविदा कहते हुए संन्यास ले लिया है। 
  • यूट्यूबर बॉबी कटारिया को देहरादून कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। बॉबी बीच सड़क पर शराब पीकर ट्रैफिक रोक कर रहे थे। 
  • फिल्म निर्माता केसी शर्मा का 86 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से मुंबई में निधन। उन्होंने तहलका, जवाब, पुलिस वाला गुंडा और जीनियस जैसी फिल्में की थीं प्रोड्यूस। 
 
20 अगस्त 2022
  • गुलशन देवैया और दृष्टि धामी अभिनीत 'दुरंगा' वेबसीरिज ज़ी5 पर रिलीज। 
  • फिल्म 'सरोज का रिश्ता' का ट्रेलर रिलीज।


  • अभिनेत्री सोनम कपूर ने बेटे को दिया जन्म।  
  • 'एक विलेन रिटर्न्स' ने तीसरे सप्ताह में किया 79.25 लाख रुपये का कलेक्शन। तीन सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 40.99 करोड़ रुपये।
  • 'थॉर: लव एंड थंडर' (डब और अंग्रेजी वर्जन) ने छठे सप्ताह में किया 26 लाख रुपये का कलेक्शन। 6 सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 100.36 करोड़ रुपये। 

22 अगस्त 2022
  • 'स्पाइडर मैन: नो वे होम' को एडिशनल फुटेज के साथ भारत में 2 सितम्बर 2022 को फिर किया जाएगा रिलीज।
  • फिल्म 'जहां चार यार' का ट्रेलर रिलीज। कामिनी पांडे द्वारा निर्देशित फिल्म में स्वारा भास्कर हैं लीड रोल में। 
  • फिल्म 'तारा वर्सेस बिलाल' की रिलीज डेट 14 अक्टोबर 2022 अनाउंस। 
  • फिल्म 'मट्टो की साइकिल' की रिलीज डेट 16 सितम्बर 2022 अनाउंस।  
  • टिकटॉक स्टार, बिग बॉस 14 की कंटेंस्टंट, हरियाणावी और पंजाबी फिल्मों की अभिनेत्री सोनाली फोगाट का 42 वर्ष की उम्र में गोवा में निधन। 
  • फिल्म निर्माता अब्दुल गफ्फार नाडियाडवाला का 91 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन। उन्होंने 1953 से फिल्म निर्माण कंपनी खोली थी और 50 से ज्यादा फिल्में प्रोड्यूस की।  
 
23 अगस्त 2022
  • नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लेकर फिल्म 'हड्डी' बनाने की घोषणा। अक्षत अजय शर्मा होंगे निर्देशक। 
  • जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार' (2009) को भारत में 23 सितम्बर को फिर किया जाएगा रिलीज। इसका सीक्वल 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' 16 दिसम्बर 2022 को भारत में होगा रिलीज।

  • अमिताभ बच्चन दूसरी बार हुए कोरोना पॉजिटिव। इसके पहले जुलाई 2020 में कोरोना से हुए थे संक्रमित।  
 
24 अगस्त 2022
  • डॉ. सतेन्द्र सिंह ने फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' और 'शाबाश मिठु' के खिलाफ दिव्यांगजनों का कथित तौर पर मजाक उड़ाने के आरोप लगाते हुए अदालत में शिकायत दर्ज कराई।  
 
25 अगस्त 2022
  • लाइगर (यूए/ 2 घंटा 20 मिनट 20 सेकंड) रिलीज। निर्देशक : पुरी जगन्नाथ। कलाकार : विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे। 
  • सनी देओल, दुलकर सलमान अभिनीत फिल्म 'चुप' की रिलीज डेट 23 सितम्बर 2022 घोषित। 
  • अभिनेता जीशान कादरी के खिलाफ फिल्म फाइनेंसर और निर्माता शालिनी चौधरी ने मुंबई के मलाड पुलिस थाने पर धोखाधड़ी और कार चोरी का आरोप लगाते हुए दर्ज कराया केस। 
  • फिल्म निर्माता-निर्देशक-गीतकार सावन कुमार टाक का मुंबई में निधन। 26 अगस्त को मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार। 86 वर्षीय सावन ने हवस (1974), साजन बिना सुहागन (1978), सौतन (1983), प्यार की जीत (1987), सनम बेवफा (1991) जैसी फिल्में बनाई थीं।  
 
26 अगस्त 2022
  • होली काऊ (यूए) रिलीज। निर्देशक : सई कबीर। कलाकार: संजय मिश्रा, मुकेश कुमार भट्ट, तिग्मांशु धुलिया, नवाजुद्दीन सिद्दीकी।
  • 'ड्रेगन बॉल सुपर: सुपरहीरो' (जापानी एनिमेटेड डब फिल्म) रिलीज। 
  • 'दिल्ली क्राइम सीज़न 2' वेबसीरिज नेटफ्लिक्स पर रिलीज। 
  • वेबसीरिज 'महारानी सीजन 2' रिलीज। 
  • सलमान खान ने बॉलीवुड में 34 साल पूरे होने पर की फिल्म 'किसी का भाई... किसी की जान' बनाने की घोषणा।
  • कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' की रिलीज डेट 29 जून 2023 अनाउंस।   
  • 'लाइगर' (डब) ने पहले दिन (पेड प्रिव्यू) किया 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
27 अगस्त 2022
  • 'लाइगर (डब) ने दूसरे दिन किया 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • 'दोबारा' ने पहले सप्ताह में किया 2.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • 'लाल सिंह चड्ढा' ने दूसरे सप्ताह में किया 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन। दो सप्ताह (15 दिन) का कुल कलेक्शन रहा 57.15 करोड़ रुपये।  
  • 'रक्षा बंधन' ने दूसरे सप्ताह में किया 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन। दो सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 43.25 करोड़ रुपये। 
  • कार्तिकेय 2 (डब) ने दूसरे सप्ताह में किया 13.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन। दो सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 19.29 करोड़ रुपये।


  • कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, जिनकी अस्पताल में इलाज चल रहा है, के बारे में तरह-तरह की खबरें फैलाने वालों के खिलाफ राजू के परिवार वालों ने मुंबई पुलिस की साइबर सेल से की शिकायत। 
  • टीवी पर प्रसारित कॉमेडी शो 'इंडियाज लॉफ्टर चैम्पियन' में दिल्ली के रजत सूद विजेता बने। 
  • लेखक राजू सैगल का मुंबई में निधन। उन्होंने हम से बढ़कर कौन, दूसरा आदमी, आ अब लौट चलें, कुछ खट्टी कुछ मीठी, जो बोले सो निहाल, जय वीरू जैसी फिल्मों में लेखन/सहलेखन किया था। 
 
28 अगस्त 2022
  • सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर बताया कि मुंबई के सिनेमावालों को झूठ और गलत तरीके से चीजें दिखाने की आदत है। उन्हें इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स की जानकारी देने के लिए अक्षय कुमार और फिल्म 'रामसेतु' से जुड़े 8 लोगों के खिलाफ लीगल नोटिस भेजा है। 
 
29 अगस्त 2022
  • फिल्म '100 परसेंट' अनाउंस। साजिद खान होंगे निर्देशक। फिल्म के प्रमुख कलाकार हैं जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख, नोरा फतेही और शहनाज़ गिल। दिवाली 2023 पर फिल्म होगी रिलीज। 
  • रणवीर सिंह से एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट के सिलसिले में पुलिस ने की पूछताछ। मुंबई स्थित चेंबुर थाने में लीगल टीम के साथ पहुंचे थे रणवीर।  
  • अभिनेता पुनीत तलरेजा पर ठाणे में दो लोगों ने कथित तौर पर किया हमला। पुनीत को गुजर रहे लोगों ने पहुंचाया अस्पताल।  
 
30 अगस्त 2022
  • 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन मुंबई में किया गया। विजेता इस प्रकार रहे- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: रणवीर सिंह (फिल्म 83), सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: कृति सेनन (फिल्म मिमी), सर्वश्रेष्ठ फिल्म: शेरशाह, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: विष्णुवर्धन (शेरशाह), सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक): सरदार उधम, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक): विक्की कौशल (सरदार उधम), सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स): विद्या बालन (शेरनी), बेस्ट डेब्यू एक्टर मेल: एहान भट्ट (99 गाने), बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस: शरवरी वाघ (बंटी और बबली), बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: सीमा पाहवा (रामप्रसाद की तेरहवीं)
  • दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म 'जोगी' का ट्रेलर रिलीज। अली अब्बास ज़फर निर्देशित यह मूवी 16 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीमिंग।  
  • कमाल राशिद खान को मलाड पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार। कमाल ने ऋषि कपूर और इरफान खान को लेकर किए थे विवादास्पद ट्वीट। बोरिवली कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। 
 
31 अगस्त 2022 
  • कनाडा के मरखम शहर की एक स्ट्रीट भारतीय फिल्म संगीतकार एआर रहमान के नाम की। 
  • कुणाल खेमू ने अपने निर्देशन में बनने वाली पहली फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' की अनाउंस। एक्सेल एंटरटेनमेंट फिल्म को करेगा प्रोड्यूस। 
  • फिल्म 'भूलभुलैया 2' में कार्तिक का किरदार 'रूह बाबा' की बच्चों में लोकप्रियता को देखते हुए डायमंड कॉमिक्स ने 'रूह बाबा की भूलभुलैया' नामक कॉमिक बुक निकाली।
  • फिल्म 'बनारस' की रिलीज डेट 4 नवम्बर 2022 घोषित। ज़ैद खान और सोनल मोटिरियो अभिनीत यह फिल्म हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में होगी रिलीज। 
बॉ लीवुड जनव री 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें
बॉ लीवुड फर वरी 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉ लीवुड मार्च 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉलीवु ड अप्रै ल 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉली वुड मई 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉलीवु ड जून 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें
बॉलीवु ड जुलाई 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉली वुड सितं बर 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉली वुड अक्टू बर 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉ लीवुड नव म्बर 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें
ये भी पढ़ें
Bollywood September 2022 सितम्बर 2022 में रिलीज फिल्में, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, प्रमुख घटनाएं