शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड 2022
  4. June 2022 important news, wedding, death and information of Bollywood with box office collection

Bollywood June 2022 बॉलीवुड जून 2022 : सलमान खान को धमकी, सम्राट पृथ्वीराज फ्लॉप, ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर और सारी घटनाएं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ

बॉलीवुड जून 2022 : सलमान खान को धमकी, पृथ्वीराज फ्लॉप, ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर और सारी घटनाएं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ | June 2022 important news, wedding, death and information of Bollywood with box office collection
1 जून 2022
  • अदनान अली निर्देशित फिल्म 'इत्तु सी बात' का ट्रेलर रिलीज। भूपेन्द्र जड़ावत और गायत्री भारद्वाज हैं फिल्म के मुख्य कलाकार। 
  • भूल भुलैया 2 ने 12वें दिन किया 4.85  करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
2 जून 2022
  • यश राज फिल्म्स की मूवी 'सम्राट पृथ्वीराज' पर कुवैत, ओमान और कतर में बैन लगा दिया गया। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में फिल्म को कर मुक्त किया गया। 
  • टिप्स ने 'इश्क विश्क रिबाउंड' बनाने की घोषणा की। इसमें रोहित सराफ, पश्मिन रोशन, जिब्रान खान और नलिया ग्रेवाल होंने मुख्य कलाकार। निर्देशक हैं निपुण अविनाश धर्माधिकारी। 
  • भूल भुलैया 2 ने 13वें दिन किया 4.45  करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
3 जून 2022 
  • सम्राट पृथ्वीराज (हिंदी/तमिल/तेलुगु) भारत में 3750 स्क्रीन्स और विदेश में 1200 स्क्रीन्स में रिलीज। कुल स्क्रीन्स 4950 में रिलीज। फिल्म की अवधि है 2 घंटे 13 मिनट और 1 सेकंड) 
  • मेजर (यूए/ 2 घंटे 28 मिनट) रिलीज। 
  • पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'शेरदिल' का ट्रेलर रिलीज। 
  • एमएक्स प्लेयर पर 'एक बदनाम आश्रम 3' रिलीज। प्रकाश झा की इस सीरिज में बॉबी देओल ने निभाया है लीड किरदार। 
  • शाहरुख खार की फिल्म 'जवान' का टीज़र रिलीज। एटली द्वारा निर्देशित यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में होगी रिलीज। रिलीज डेट है 2 जून 2023। 
  • 'थॉर : लव एंड थंडर' को भारत में 7 जुलाई को रिलीज किए जाने की घोषणा। इसे अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। 
  • भूल भुलैया 2 ने 14वें दिन किया 4.21  करोड़ रुपये का कलेक्शन। दूसरे सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 49.70 करोड़ रुपये। पहले सप्ताह में किया था 92.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन। दो सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 141.75 करोड़ रुपये। 
  • केजीएफ 2 (हिंदी वर्जन) ने सातवें सप्ताह में शुक्रवार 9 लाख रुपये, शनिवार 16 लाख रुपये, रविवार 23 लाख रुपये, सोमवार 11 लाख रुपये, मंगलवार 10 लाख रुपये, बुधवार 10 लाख रुपये और गुरुवार को 9 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने सातवें सप्ताह में 88 लाख रुपये का कलेक्शन किया। केजीएफ 2 के हिंदी वर्जन ने पहले सप्ताह (8 दिन) में 268.63 करोड़ रुपये, दूसरे सप्ताह में 80.18 करोड़ रुपये, तीसरे सप्ताह में 49.14 करोड़ रुपये, चौथे सप्ताह में 22.75 करोड़ रुपये, पांचवे सप्ताह में 10.25 करोड़ रुपये, छठे सप्ताह में 2.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। सात सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 434.62 करोड़ रुपये। 
4 जून 2022
  • अभिनेता कार्तिक आर्यन दूसरी बार कोविड पॉजिटिव पाए गए। 
  • सम्राट पृथ्वीराज ने पहले दिन किया 10.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • अनेक ने पहले सप्ताह में किया 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस ने चौथे सप्ताह में किया 3 करोड़ का कलेक्शन। चार सप्ताह में फिल्म ने 132.50 करोड़ रुपये का किया कलेक्शन। 
5 जून 2022
  • स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान को मुंबई में मॉर्निंग वॉक के दौरान पत्र मिला जिसमें लिखा था कि तुम्हारा और सलमान खान का हाल सिद्धू मुसेवाला जैसे कर देंगे। ये खत बांद्रा के बैंडस्टैंड प्रोमेनाड में मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर सलीम और सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी। 
  • टीवी शो 'सीआईडी' में इंस्पेक्टर सचिन का रोल निभाने वाले हृषिकेश पांडे के बैग से बस में सफर के दौरान किसी ने रुपये, क्रेडिट कार्ड्स, आधार कार्ड और पैन कार्ड चुरा लिए। 
  • सम्राट पृथ्वीराज ने दूसरे दिन किया 12.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
6 जून 2022
  • सम्राट पृथ्वीराज ने तीसरे दिन किया 16.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
7 जून 2022
  • खुदा हाफिज़ 2 की नई रिलीज डेट 8 जुलाई 2022 घोषित। 
  • सम्राट पृथ्वीराज ने चौथे दिन किया 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
8 जून 2022
  • यो यो हनी सिंह प्रोड्यूसर बने। महेश भट्ट के साथ मिलकर 'इल्यूमिनाटी' नामक वेबसीरिज बनाएंगे। 
  • विद्युत जामवाल की फिल्म 'खुदा हाफिज़ 2' का ट्रेलर रिलीज। 
  • सम्राट पृथ्वीराज ने 5 वें दिन किया 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
9 जून 2022 
  • कोड एम सीज़न 2 का वूट सिलेक्ट पर स्ट्रीमिंग। 
  • अभिनेत्री नयनतारा और फिल्ममेकर विग्नेश शिवन ने महाबलीपुरम शेर्टन पार्क में शादी की। बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान भी इस शादी में शामिल हुए। 
  • अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने ट्वीट कर बताया कि इंडिगो 6 ई में मुंबई से उड़ान के दौरान विपुल नकाशे नामक स्टॉफ मेंबर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। 
  • अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर बताया कि अभिनेत्री महिमा चौधरी पिछले कुछ समय से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थीं। यूएस में इलाज कर वे भारत लौट आई हैं। 
  • सम्राट पृथ्वीराज ने छठे दिन किया 3.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
10 जून 2022 
  • जनहित में जारी, अन्या, डियर दिया, घोड़े की जलेबी खिलाने ले जा रिया हूं, जुरासिक वर्ल्ड: डोमियॉन (डब), 777 चार्ली (डब) हुईं रिलीज। 
  • अर्ध (जी 5) पर रिलीज। 
  • द ब्रोकन न्यूज (जयदीप अहलावत, सोनाली बेन्द्रे, श्रिया पिलगांवकर) जी5 पर स्ट्रीमिंग। 
  • आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'ओम' का ट्रेलर रिलीज। 
  • सम्राट पृथ्वीराज ने सातवें दिन किया 2.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन। पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 55.05 करोड़ रुपये। 
  • भुल भूलैया 2 ने तीसरे सप्ताह में 15वें दिन 2.81 करोड़ रुपये, 16वें दिन 4.55 करोड़ रुपये, 17वें दिन 5.71 करोड़ रुपये, 18वें दिन 2.25 करोड़ रुपये, 19 वें दिन 2.16 करोड़ रुपये, 20वें दिन 2.11 करोड़ रुपये और 21वें दिन किया 1.81  करोड़ रुपये का कलेक्शन। तीसरे सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 21.40 करोड़ रुपये। दूसरे सप्ताह में 49.70 करोड़ रुपये और पहले सप्ताह में किया था 92.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन। तीन सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 163.15 करोड़ रुपये।  

11 जून 2022
  • रणवीर सिंह लोकप्रिय शो 'वाइल्ड विद बीयर ग्रिल्स' में आएंगे नजर। शो का प्रसारण नेटफ्लिक्स पर 8 जुलाई को होगा। 
  • राजकुमार राव की मूवी 'हिट: द फर्स्ट केस' 15 जुलाई को रिलीज किए जाने की घोषणा। 
  • अल्लू अर्जुन ने शिक्षा से जुड़ा एक विज्ञापन किया था जिसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई कि इसमें भ्रामक जानकारी हैं। 
12 जून 2022
  • फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे और अभिनेता सिद्धांत कपूर को बंगलुरु स्थित पार्क होटल के पब से पकड़ा। पुलिस का आरोप ड्रग टेस्ट में सिद्धांत निकले पॉजिटिव। 
13 जून 2022
  • निर्माता दिनेश विजन ने फिल्म 'सेक्टर 36' बनाने की घोषणा की। विक्रांत मैसी और दीपक डोब्रियाल होंगे मुख्‍य कलाकार। निर्देशक हैं आदित्य निम्बालकर। 
  • बोस्को मार्टिस निर्देशित फिल्म 'रॉकेट गैंग' की नई रिलीज डेट 11 नवम्बर 2022 घोषित। 
  • थाईलैंड में फंसे साहिल खान को सोनू सूद ने टिकट भेज कर भारत बुलवाया। 
14 जून 2022
  • फिल्म 'टीटू अम्बानी' का ट्रेलर रिलीज।
  • एक्ट्रेस साई पल्लवी ने एक इंटरव्यू में कहा 'कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और मॉब लिंचिंज में कोई फर्क नहीं'। इस बयान पर मचा बवाल।  
15 जून 2022
  • रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर रिलीज। 
  • 'थप्पड़' फेम एक्टर अंकुर राठी ने अपनी गर्लफ्रेंड अनुजा जोशी से शादी की। 
  • संजय मिश्रा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनीत फिल्म 'होली काऊ' को 26 अगस्त 2022 को रिलीज किए जाने की घोषणा। 
  • एक्टर करणवीर बोहरा पर 40 वर्षीय महिला ने पैसे नहीं लौटाने का लगाया आरोप। करणवीर ने 1.99 करोड़ रुपये में से एक करोड़ ही लौटाए। पुलिस कर रही है जांच। 
  • अभिनेता वीर दास कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 
16 जून 2022
  • 'बंदों में था दम' वूट सिलेक्ट पर रिलीज।
  • अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' को 11 अगस्त को रिलीज किए जाने की घोषणा। आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से होगी टक्कर। 
17 जून 2022
  • निकम्मा (2 घंटे 32 मिनट 16 सेकंड) भारत में 1246 स्क्रीन्स और 20 देशों के 318 स्क्रीन्स में रिलीज।  
  • इत्तु सी बात रिलीज। 
  • डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मासूम वेबसीरिज रिलीज।
  • अमेज़न प्राइम वीडियो पर वेबसीरिज 'सुडल' रिलीज।  
  • जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 29 जुलाई को रिलीज करने की घोषणा। 
  • राजकुमार राव की मूवी 'हिट: द फर्स्ट केस' का ट्रेलर रिलीज। 
  • हॉलीवुड मूवी 'थॉर: लव एंड थंडर' की एडवांस बुकिंग रिलीज के तीन सप्ताह पहले आरंभ। 6 भाषाओं में रिलीज होने वाली यह मूवी 7 जुलाई को होगी रिलीज।
  • अजय देवगन की मूवी 'थैंक गॉड' को दिवाली पर रिलीज करने की घोषणा। अक्षय कुमार की 'रामसेतु' से होगी टक्कर। 
  • कैफे कॉफी डे के फाउंडर पर बायोपिक बनाने की टी-सीरिज, अल्माइटी मोशन पिक्चर्स और कर्मा मीडिया एंटरटेनमेंट ने घोषणा की। 
  • फिल्ममेकर बीआर चोपड़ा का जुहू स्थित बंगला 183 करोड़ में बिकने की खबर। 
  • जनहित में जारी ने पहले सप्ताह में पहले दिन 43 लाख रुपये, दूसरे दिन 82 लाख रुपये, तीसरे दिन 94 लाख रुपये, चौथे दिन 31 लाख रुपये, पांचवें दिन 31 लाख रुपये, छठे दिन 28 लाख रुपये और सातवें दिन 24 लाख रुपये का कलेक्शन किया। पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 3.33 करोड़ रुपये। 
  • सम्राट पृथ्वीराज ने दूसरे सप्ताह में आठवें दिन 1.50 करोड़ रुपये, 9वें दिन 2.50 करोड़ रुपये, दसवें दिन 3.25 करोड़ रुपये, 11वें दिन 1.05 करोड़ रुपये, 12वें दिन 95 लाख रुपये, 13वें दिन 90 लाख रुपये और 14वें दिन 80 लाख रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 10.95 करोड़ रुपये। पहले सप्ताह में किया था 55.05 करोड़ रुपये कलेक्शन। दो सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 66 करोड़ रुपये।  
  • मेजर (हिंदी वर्जन) ने दूसरे सप्ताह में आठवें दिन 36 लाख रुपये, नौवें दिन 63 लाख रुपये, दसवें दिन 85 लाख रुपये, 11वें दिन 31 लाख रुपये, 12वें दिन 31 लाख रुपये, 13 वें दिन 31 लाख रुपये और चौदहवें दिन 29 लाख रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 3.06 करोड़ रुपये। पहले सप्ताह में किया था 7.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन। दो सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 10.69 करोड़ रुपये। 
  • भूल भुलैया 2 ने चौथे सप्ताह में 22वें दिन 1.56 करोड़ रुपये, 23 वें दिन 3.01 करोड़ रुपये, 24वें दिन 3.45 करोड़ रुपये, 25वें दिन 1.30 करोड़ रुपये, 26वें दिन 1.29 करोड़ रुपये, 27वें दिन 1.26 करोड़ रुपये और 28वें दिन 1.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चौथे सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 12.99 करोड़ रुपये। पहले सप्ताह में 92.05 करोड़ रुपये, दूसरे सप्ताह में 49.70 करोड़ रुपये और तीसरे सप्ताह में 21.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। चार सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 176.14 करोड़ रुपये। 
  • '777 चार्ली' (डब) ने पहले सप्ताह में किया 1.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • 'जुरासिक वर्ल्ड : डोमियान' ने पहले सप्ताह में किया 48 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • विक्रम : हिट लिस्ट ने दो सप्ताह में किया 7.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
18 जून 2022
  • असम बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सीएम राहत फंड में अभिनेता अर्जुन कपूर और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने 5-5 लाख रुपये दिए। 
  • फिल्म निर्देशक डेविड धवन सात दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद घर लौटे। डायबिटीज़ के कारण बिगड़ी थी तबीयत। 
  • फ्रांस में अन्नू कपूर का बैग कोई चुरा ले गया। इसमें उनका आईपैड, क्रेडिट कार्ड और कैश था। 
  • निकम्मा ने पहले दिन किया 51 लाख रुपये का कलेक्शन। 
19 जून 2022
  • संगीतकार आदेश श्रीवास्तव की लव स्टोरी पर आधारित 'लव स्टोरी' बनाने की घोषणा। आदेश के बेटे अवितेश निभाएंगे लीड रोल। 
  • निकम्मा ने दूसरे दिन किया 48 लाख रुपये का कलेक्शन। 
20 जून 2022
  • तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म 'शाबाश मितु' का ट्रेलर रिलीज।
  • रांच के लेखक विशाल सिंह ने फिल्म 'जुग जुग जियो' के मेकर्स पर आरोप लगाया कि उनकी कहानी 'पुनी रानी' की कहानी का फिल्म में इस्तेमाल किया गया है। अदालत में 21 जून को फिल्म 'जुग जुग जियो' की होगी स्क्रीनिंग। 
  • निकम्मा ने तीसरे दिन किया 52 लाख रुपये का कलेक्शन। पहले वीकेंड का कुल कलेक्शन रहा 1.51 करोड़ रुपये।  
  • मेजर (हिंदी वर्जन) ने तीसरे वीकेंड पर किया 1.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 17 दिनों का कुल कलेक्शन हुआ 12.17 करोड़ रुपये। 

21 जून 2022
  • अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' का ट्रेलर रिलीज। 
  • अजय देवगन  की फिल्म 'दृश्यम 2' को 18 नवंबर 2022 को रिलीज किए जाने की घोषणा। निर्देशक हैं अभिषेक पाठक। 
  • गुरबानी गिल और आलोक रजवाड़े अभिनीत फिल्म 'डियर मॉली' का ट्रेलर रिलीज। अंग्रेजी, हिंदी और मराठी में शूट की गई यह मूवी 1 जुलाई 2022 को होगी रिलीज। 
22 जून 2022
  • अभिनेता सलमान खान 'ग्रीन इंडिया चैलेंज' में हिस्सा लेते हुए हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में पौधरोपण किया और फैंस से भी पौधा लगाने और पर्यावरण बचाने की अपील की। 
23 जून 2022 
  • राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'हिट: फर्स्ट केस' का ट्रेलर रिलीज। 15 जुलाई को फिल्म होगी रिलीज। 
  • किच्चा सुदीप की मूवी 'विक्रांत रोणा' का ट्रेलर रिलीज। अनूप भंडारी द्वारा निर्देशित यह मूवी हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम में 28 जुलाई को होगी रिलीज। 
  • भुल भुलैया 2 की कामयाबी से खुश होकर निर्माता भूषण कुमार ने अभिनेता कार्तिक आर्यन को स्पोर्ट्स कार मैकलॉरेन जीटी गिफ्ट में दी। इसकी कीमत 3.73 करोड़ रुपये बताई गई है। 
  • अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म 'दोबारा' का लंदन फिल्म फेस्टिवल 2022 में हुआ वर्ल्ड प्रीमियर। 
24 जून 2022
  • जुग जुग जियो (यूए/ 2 घंटे 28 मिनट 10 सेकंड) रिलीज। फिल्म को भारत में 3375 और विदेश में 1014, कुल 4389 स्क्रीन्स में रिलीज किया गया। 
  • शेरदिल : द पीलीभीत सागा रिलीज। 
  • विक्रांत मैसी और राधिका आप्टे की फिल्म 'फॉरेंसिक' ज़ी5 पर स्ट्रीमिंग। 
  • के सेरा सेरा और विक्रम भट्ट की फिल्म 'जुदा होके भी' का ट्रेलर रिलीज। 
  • रणबीर कपूर और संजय दत्त की फिल्म 'शमशेरा' का ट्रेलर रिलीज।
  • फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर किया विवादास्पद ट्वीट। भाजपा के नेताओं ने हैदराबाद पुलिस स्टेशन में रामगोपाल वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।  
  • फिल्म अभिनेत्री मंदाकिनी 26 साल बाद स्क्रीन पर कर रही हैं वापसी। 'मां ओ मां' नामक गाने में वे अपने बेटे रब्बिल ठाकुर के साथ नजर आएंगी। 
  • गायक रफ्तार अपनी पत्नी कोमल वोहरा से शादी के 6 साल बाद लेने जा रहे हैं तलाक। अदालत में दी अर्जी। 
  • कोरियोग्राफर को यौन उत्पीड़न मामले में मिली जमानत। फरवरी 2020 में एक महिला डांसर ने यौन उत्पीड़न का लगाया था आरोप। इस मामले में गणेश आचार्य कभी भी गिरफ्तार नहीं हुए थे। 
  • जनहित में जारी ने दूसरे सप्ताह में आठवें दिन 10 लाख रुपये, नौवें दिन 19 लाख रुपये, दसवें दिन 21 लाख रुपये, 11वें दिन 8 लाख रुपये, 12वें दिन 7 लाख रुपये, 13वें दिन 7 लाख रुपये और चौदहवें दिन 6 लाख रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 78 लाख रुपये। पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन था 3.50 करोड़ रुपये। दो सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 4.28 करोड़ रुपये।  
  • 'जुरासिक वर्ल्ड: डोमिनियन' ने भारत में दूसरे सप्ताह में किया 14.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन। दो सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 62.67 करोड़ रुपये। 
  • 'सम्राट पृथ्वीराज' ने तीसरे सप्ताह में किया 3.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन। तीन सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 69.91 करोड़ रुपये।  
  • भूल भुलैया 2 ने पांचवें सप्ताह में 29वें दिन 1.15 करोड़ रुपये, 30वें दिन 2.02 करोड़ रुपये, 31वें दिन 2.51 करोड़ रुपये, 32वें दिन 76 लाख रुपये, 33वें दिन 66 लाख रुपये, 34वें दिन 57 लाख रुपये और 35वें दिन 51 लाख रुपये का कलेक्शन किया। पांचवें सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 8.18 करोड़ रुपये। फिल्म ने पहले सप्ताह में 92.05 करोड़ रुपये, दूसरे सप्ताह में 49.70 करोड़ रुपये, तीसरे सप्ताह में 21.40 करोड़ रुपये और चौथे सप्ताह में 12.99 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पांच सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 184.32 करोड़ रुपये। 
25 जून 2022 
  • शाहरुख खान के बॉलीवुड में 30 साल पूरे होने पर उनकी आगामी फिल्म 'पठान' का पोस्टर रिलीज। 
  • टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'अंजली भाभी' का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री नेहा मेहता ने शो के मेकर्स पर आरोप लगाया कि उनकी 6 महीने की फीस नहीं दी गई। मेकर्स का कहना है कि अंजली कुछ पेपर्स साइन नहीं कर रही है और इसके बिना फुल और फाइनल पेमेंट नहीं किया जा सकता। 
  • जुग जुग जियो ने पहले दिन किया 9.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
26 जून 2022 
  • पाकिस्तान की जेल में वर्षों तक बंद रहे सरबजीत के जीवन पर बनी फिल्म 'सरबजीत' में रणदीप हुड्डा ने लीड रोल निभाया था। सरबजीत की बहन दलबीर कौर अटवाल ने रणदीप को अपना भाई माना। 25 जून को अमृतसर में दलबीर का निधन हो गया। दलबीर ने रणदीप को मरने पर 'कंधा' देने का कहा था और उनके अंतिम संस्कार में 26 जून को रणदीप मौजूद थे। उन्होंने न केवल दलबीर कौर को कंधा दिया बल्कि चिता को आग भी दी। 
  • असम के 9 साल के नोबोजित नारजारी बेन बने 'डीआईडी लिटिल मास्टर्स' के विजेता। 
  • जुग जुग जियो ने दूसरे दिन किया 12.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
27 जून 2022
  • अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि वे और रणबीर कपूर माता-पिता बनने वाले हैं।
  • आमिर कान ने असम के सीएम रिलीज फंड में 25 लाख रुपये दिए। इस समय असम में विनाशकारी बाढ़ आई हुई है। 
  • रजत कपूर और मल्लिका शेरावत अभिनीत फिल्म 'RK/RKAY' को  22 जुलाई 2022 को रिलीज किए जाने की घोषणा। 
  • जुग जुग जियो ने तीसरे दिन किया 15.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन। पहले वीकेंड का कुल कलेक्शन हुआ 36.93 करोड़ रुपये।  
 
28 जून 2022
  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी पर फिल्म 'मैं रहूं या ना रहूं ये देश रहना चाहिए- अटल' फिल्म बनाने की घोषणा विनोद भानुशाली और संदीप सिंह ने की। यह फिल्म क्रिसमस 2023 पर रिलीज होगी।
  • कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी अभिनीत फिल्म 'फोन भूत' की नई रिलीज डेट 7 अक्टोबर 2022 अनाउंस।  
  • अभिनेत्री स्वरा भास्कर को स्पीड पोस्ट के जरिये एक खत मिला। इमें चेतावनी दी गई है कि वे वीर सावरकर का अपमान करना बंद करे। जान से मारने की धमकी भी दी है। स्वारा ने मुंबई स्थित वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। 
  • जुग जुग जियो ने चौथे दिन किया 4.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
29 जून 2022
  • श्रुति हासन ने बताया कि वे पीसीओएस (पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) से जूझ रही हैं। 
  • जुग जुग जियो ने पांचवे दिन किया 4.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
30 जून 2022
  • मिनियन्स: द राइज़ ऑफ ग्रू' (एनिमेशन/डब) रिलीज। 
  • मोहित सूरी निर्देशित फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' का ट्रेलर रिलीज। 
  • 'थोर: लव एंड थंडर' 7 जुलाई को रिलीज होगी। पहले चार दिन लगातार यानी 96 घंटे तक शो चलेंगे। 7 जुलाई की रात 12.15 से शो शुरू होगा जो 10 जुलाई की रात 11.59 तक चलेंगे। 
  • जुग जुग जियो ने छठे दिन किया 3.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
बॉ लीवुड जनव री 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें
बॉ लीवुड फर वरी 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉ लीवुड मार्च 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉलीवु ड अप्रै ल 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉली वुड मई 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉलीवु ड जुलाई 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉली वुड अग स्त 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉली वुड सितं बर 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉली वुड अक्टू बर 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 
बॉ लीवुड नव म्बर 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें
ये भी पढ़ें
Bollywood July 2022 बॉलीवुड जुलाई 2022 में हुई प्रमुख घटनाएं, जानकारी, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, रिलीज फिल्में