गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड 2022
  4. April 2022 important news, wedding, death and information of Bollywood with box office collection
Written By समय ताम्रकर

Bollywood April 2022 बॉलीवुड अप्रैल 2022 में हुई प्रमुख घटनाएं और जानकारी: केजीएफ 2 की धूम, अक्षय कुमार का गुटखा कांड

Bollywood April 2022 बॉलीवुड अप्रैल 2022 में हुई प्रमुख घटनाएं और जानकारी: केजीएफ 2 की धूम, अक्षय कुमार का गुटखा कांड - April 2022 important news, wedding, death and information of Bollywood with box office collection
बॉलीवुड 2022 के टाइम लाइन में पेश है अप्रैल 2022 में हुईं बॉलीवुड से जुड़ी प्रमुख बातें। इसमें नई फिल्मों, वेबसीरिज की रिलीज डेट, प्रमुख फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, कलाकारों के विवाद और अन्य प्रमुख जानकारियों  को शामिल किया गया है। 
 
1 अप्रैल 2022 
  • अटैक पार्ट 1 (यूए/ 2 घंटे 3 मिनट 13 सेकंड), Morbius (डब) सिनेमाघरों और 'कौन प्रवीण ताम्बे?' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज। 
  • आरआरआर ने सातवें दिन किया 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन। हिंदी वर्जन का पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 132.59 करोड़ रुपये। महामारी के बाद किसी भी हिंदी/डब फिल्म का पहले सप्ताह का सर्वाधिक कलेक्शन। 
  • आरआरआर का पहले सप्ताह का वर्ल्डवाइड ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रहा 710 करोड़ रुपये। 
  • द कश्मीर फाइल्स ने 21 वें दिन किया 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन। तीसरे सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 30.95 करोड़ रुपये। पहले सप्ताह में 97.30 करोड़ रुपये और दूसरे सप्ताह में 110.03 करोड़ रुपये का किया था कलेक्शन। तीन सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 238.28 करोड़ रुपये। 
 
2 अप्रैल 2022
  • एनिमल फिल्म की स्टारकास्ट में रश्मिका मंदाना जुड़ी। संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल ्म में रणबीर कपूर, अनिल कपूर और बॉबी देओल के भी हैं अहम किरदार। 11 अगस्त 2023 को होगी फिल्म रिलीज। 
  • अटैक ने पहले दिन 3.51 करोड़ रुपये का किया कलेक्शन।
  • आरआरआर ने 8वें दिन किया 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 8 दिनों का कुल कलेक्शन है 146.09 करोड़ रुपये।
  • द कश्मीर फाइल्स ने 22वें दिन किया 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • राजकुमार राव हुए ठगी के शिकार। उनके पैन कार्ड का मिसयूज कर किसी ने लिया 2500 रुपये का लोन। ट्विटर पर राजकुमार ने लिखा कि इसे ठीक करें वरना मेरा सिबिल स्कोर हो जाएगा खराब।
  • मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाइवे पर मलाइका अरोरा की कार का हुआ एक्सीडेंट। आंखों और सिर में आई चोट। अस्पताल में सीटी स्कैन और टांके लगाने के बाद दी गई छुट्टी।   
 
3 अप्रैल 2022 
  • आरआरआर ने 9वें दिन किया 18 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • अटैक ने दूसरे दिन किया 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • द कश्मीर फाइल्स ने 23वें दिन किया 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • ऑपरेशन रोमियो का ट्रेलर रिलीज। सिद्धांत गुप्ता और वेदिका पिंटो अभिनीत यह मूवी 22 अप्रैल 2022 को होगी रिलीज।
  • एक्टर गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी 3 अप्रैल को बेटी के माता-पिता बने।
  • यामी गौतम का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक। ट्वीट कर यामी ने दी यह जानकारी। 
  • भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया बेटे के माता-पिता बने।     
 
4 अप्रैल 2022
  • आरआरआर ने 10वें दिन किया 20.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • अटैक ने तीसरे दिन किया 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन। पहले वीकेंड का कलेक्शन रहा 11.51 करोड़ रुपये।
  • द कश्मीर फाइल्स ने 24वें दिन किया 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 24 दिनों का कुल कलेक्शन रहा 245.03 करोड़ रुपये।
  • ऑस्कर अवॉर्ड के बाद ग्रैमी अवॉर्ड 2022 में भी लता मंगेशकर को नहीं याद किए जाने से फैंस हुए गुस्सा।
  • राजकोट की एक अदालत ने चेक वापसी मामले में फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी को दोषी करार देते हुए एक साल जेल की सजा सुनाई और 60 दिनों के भीतर मुआवजा देने का आदेश दिया।  
 
5 अप्रैल 2022 
  • आरआरआर ने 11वें दिन किया 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 11 दिनों का कुल कलेक्शन हुआ 191.59 करोड़ रुपये। 
  • द कश्मीर फाइल्स ने 25 वें दिन किया 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • मेरे देश की धरती की रिलीज डेट 6 मई 2022 अनाउंस। द्वियेंदु और अनुप्रिया गोयनका अभिनीत फिल्म के निर्देशक हैं फराज़ हैदर। 
  • दक्षिण भारतीय स्टार विजय की फिल्म 'बीस्ट' को कुवैत में किया बैन। 13 अप्रैल को यह मूवी हिंदी, तमिल और तेलुगु में होगी रिलीज। 
  • पुष्पा फेम अभिनेता अल्लू अर्जुन को हैदराबाद में ट्रेफिक रूल्स का उल्लंघन करने पर 700 रुपये का जुर्माना भरना पड़ा।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय मूल की फाल्गुनी शाह को ग्रैमी जीतने पर दी बधाई। फाल्गुनी ने 'ए कलरफुल वर्ल्ड' एल्बम के लिए 'बेस्ट चिल्ड्रंस म्यूजिक एल्बम' कैटेगरी का अवॉर्ड जीता। 
  • सलमान खान ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा। तीन साल पुराने मामले में सलमान को अदालत ने भेजा है समन। एक पत्रकार ने कथित तौर पर अपने साथ खराब बर्ताव करने का आरोप सलमान और उनके बॉडीगार्ड पर लगाया। 
 
6 अप्रैल 2022 
  • सामंथा की पैन इंडिया फिल्म 'यशोदा' की रिलीज डेट अनाउंस। 12 अगस्त 2022 को रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्देशक हैं हरी और हरीश। 
  • आरआरआर ने 12 वें दिन 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हिंदी वर्जन का कुल कलेक्शन 12 दिनों का 198.09 करोड़ रुपये हुआ। 
  • द कश्मीर फाइल्स ने 26 वें दिन किया 80 लाख रुपये का कलेक्शन। 
  • साउथ स्टार थलापति विजय की फिल्म 'बीस्ट' पर कुवैत में लगा बैनस। मुस्लिम पात्रों को आतंकी दिखाने पर ली गई आपत्ति... 13 अप्रैल को यह मूवी हिंदी, तमिल और तेलुगु में होगी रिलीज। 
  • अपने बेटे अभिषेक बच्चन की फिल्म 'दसवीं' के प्रमोशन पर अमिताभ को किया ट्रोल और उठाए सवाल तो अमिताभ ने ट्वीट कर कहा- जीहां हुजूर, मैं करता हूं, बधाई, प्रचार, मंगलाचार। क्या कर लोगे?  
 
7 अप्रैल 2022
  • आरआरआर (हिंदी वर्जन) ने 13वें दिन किया 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • द कश्मीर फाइल्स ने 27वें दिन किया 75 लाख रुपये का कलेक्शन।  
  • अभिषेक बच्चन की फिल्म 'दसवीं' नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा पर आज से रिलीज।
  • गीतकार माया गोविंद का बीमारी के कारण 80 वर्ष की आयु में निधन। फिल्म और टीवी धारावाहिक के लिए लिखे थे गाने जिनमें से कई रहे थे सुपरहिट।  
 
8 अप्रैल 2022
  • सनी कौशल-नुसरत भरूचा अभिनीत फिल्म 'हुड़दंग' (यूए), अनुराग शर्मा और मनीषा राठौर अभिनाती 'जूनी- द लास्ट प्लेयर' और FANTASTIC BEASTS: THE SECRETS OF DUMBLEDORE (डब) सिनेमाघरों में रिलीज।
  • वेबसीरिज 'अभय सीज़न 3' ज़ी 5 पर रिलीज। 
  • अटैक ने पहले सप्ताह में किया 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • आरआरआर (हिंदी वर्जन) ने 14 वें दिन किया 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन। दूसरे सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 76 करोड़ रुपये। पहले सप्ताह का कलेक्शन रहा था 132.59 करोड़ रुपये। दो सप्ताह का कुल कलेक्शन रहा 208.59 करोड़ रुपये। फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा 5वें दिन, 150 करोड़ का आंकड़ा 9वें दिन और 200 करोड़ का आंकड़ा 13वें दिन पार किया। 
  • द कश्मीर फाइल्स ने 28वें दिन किया 65 लाख रुपये का कलेक्शन। फिल्म ने चौथे सप्ताह में किया 9.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन। फिल्म ने पहले सप्ताह में 97.30 करोड़ रुपये, दूसरे सप्ताह में 110.03 करोड़ रुपये और तीसरे सप्ताह में किया था 30.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन। चार सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 248.23 करोड़ रुपये। फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा 8वें दिन, 150 करोड़ का आंकड़ा 10वें दिन, 200 करोड़ का आंकड़ा 13वें दिन और 225 करोड़ रुपये का आंकड़ा 17वें दिन किया था पार। 
  • अमेज़न प्राइम के नए शो 'गिल्टी माइंड्स' का ट्रेलर रिलीज। 
  • वेबसीरिज अभय के तीसरे सीज़न का ज़ी 5 पर प्रीमियर। इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु में बनाया गया है।
  • एक पोर्टल ने फिल्म 'दसवीं' में अभिनेत्री यामी गौतम के अभिनय की आलोचना की तो वे नाराज हो गईं। उन्होंने ट्वीट किया - आमतौर पर मैं रचनात्मक आलोचनाओं को विकास और प्रगति के तौर पर लेती हूं, लेकिन एक निश्चित प्लेटफॉर्म आपको लगातार नीचे गिराने की कोशिश करता है तो आवाज उठाना जरूरी हो जाता है।
  • एक इंटरव्यू में अनुराधा पौड़वाल ने कहा भारत में अजान के दौरान लाउडस्पीकर का इस्तेमाल अब बंद कर देना चाहिए।   
 
9 अप्रैल 2022 
  • आरआरआर (हिंदी वर्जन) ने 15वें दिन किया 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 15 दिन का कुल कलेक्शन 213.59 करोड़ रुपये। 
  • द कश्मीर फाइल्स ने 29 वें दिन किया 50 लाख रुपये का कलेक्शन।
  • मार्वल स्टूडियो की फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज़: द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' की एडवांस बुकिंग फिल्म के रिलीज (6 मई) के लगभग एक महीने पहले आज से शुरू हुई।
  • सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा के दिल्ली स्थित घर से 1.41 करोड़ रुपये की ज्वेलरी और नकदी चोरी। इस घर में आनंद आहूजा के माता-पिता और दादी रहते हैं। पुलिस कर रही है मामले की जांच।  
 
10 अप्रैल 2022
  • एक्टर और स्क्रीन राइटर शिव कुमार सुब्रमण्यम का 63 वर्ष की आयु में निधन। 
  • आरआरआर (हिंदी वर्जन) ने 16 वें दिन किया 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • द कश्मीर फाइल्स ने 30 वें दिन किया 85 लाख रुपये का कलेक्शन।
 
11 अप्रैल 2022 
  • महात्मा फुले की 195वीं जयंती पर बायोपिक बनाने की घोषणा। प्रतीक गांधी निभाएंगे महात्मा फुले की भूमिका साथ में होंगी पत्रलेखा। निर्देशक हैं अनंत नारायण महादेवन। 
  • आरआरआर (हिंदी वर्जन) ने 17 वें दिन किया 10.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • द कश्मीर फाइल्स ने 31 वें दिन किया 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
 
12 अप्रैल 2022
  • आयुष्मान खुराना की 'अनेक' की रिलीज डेट अनाउंस। 13 मई 2022 को होगी रिलीज। 
  • कंगना रनौट की 'धाकड़' अब 20 मई को होगी रिलीज। निर्देशक हैं रजनीश राजी घई। 
  • आरआरआर (हिंदी वर्जन) ने 18 वें दिन किया 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • द कश्मीर फाइल्स ने 32 वें दिन किया 30 लाख का कलेक्शन। 
 
13 अप्रैल 2022
  • रॉ (बीस्ट) डब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज।
  • आरआरआर (हिंदी वर्जन) ने 19 वें दिन किया 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • द कश्मीर फाइल्स ने 33 वें दिन किया 32 लाख का कलेक्शन। 
 
14 अप्रैल 2022 
  • केजीएफ चैप्टर 2 (डब) (2 घंटे 48 मिनट 6 सेकंड) सिनेमाघरों में रिलीज।
  • रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने शादी की। 
  • आरआरआर (हिंदी वर्जन) ने 20 वें दिन किया 2.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • द कश्मीर फाइल्स ने 34 वें दिन किया 25 लाख का कलेक्शन।
 
15 अप्रैल 2022
  • केजीएफ 2 (हिंदी वर्जन) ने पहले दिन किया 53.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन। यह किसी भी हिंदी फिल्म का पहले दिन का सर्वाधिक कलेक्शन है। इसके पहले यह रिकॉर्ड वॉर (51.60 करोड़ रुपये) के नाम था। 
  •  फिल्म केजीएफ (हिंदी वर्जन) का लाइफ टाइम कलेक्शन रहा था 44.09 करोड़ जिसे केजीएफ 2 ने पहले दिन ही पार कर लिया। 
  • केजीएफ 2 के सभी वर्जन का भारत में 134.50 करोड़ रुपये का रहा ग्रॉस कलेक्शन। 
  • वेबसीरिज 'माई' नेटफ्लिक्स पर रिलीज। साक्षी तंवर, विवेक मुश्रान, प्रशांत नारायणन, रायमा सेन ने निभाया लीड रोल। 
  • बच्चन पांडे अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज। 
  • आरआरआर (हिंदी वर्जन) ने 21 वें दिन किया 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन। तीन सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 243.79 करोड़ रुपये। 
  • द कश्मीर फाइल्स ने 35 वें दिन किया 15 लाख का कलेक्शन।  फिल्म ने पहले सप्ताह में 97.30 करोड़ रुपये, दूसरे सप्ताह में 110.03 करोड़ रुपये, तीसरे सप्ताह में 30.95 करोड़ रुपये, चौथे सप्ताह में 9.95 करोड़ रुपये और पांचवे सप्ताह में 3.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पांच सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 251.75 करोड़ रुपये।
  • द कश्मीर फाइल्स ने 100 करोड़ का आंकड़ा 8वें, 150 करोड़ का आंकड़ा 10वें, 200 करोड़ का आंकड़ा 13वें और 250 करोड़ का आंकड़ा 31 वें दिन पार किया।  
 
16 अप्रैल 2022
  • केजीएफ 2 (हिंदी वर्जन) ने दूसरे दिन किया 46.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • आरआरआर (हिंदी वर्जन) ने 22 वें दिन किया 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
 
17 अप्रैल 2022
  • 'हुनरबाज़- देश की शान' टैलेंट शो आकाश सिंह ने जीता। मिली ट्रॉफी और 15 लाख रुपये का कैश प्राइज़। 
  • रियलिटी टीवी शो 'इंडियाज़ गॉट टैलेंट सीजन 9' के विजेता दिव्यांश और मनुराज बने। उन्हें 20 लाख रुपये कैश प्राइज़ और एक कार मिली। 
  • केजीएफ 2 (हिंदी वर्जन) ने तीसरे दिन किया 42.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • आरआरआर (हिंदी वर्जन) ने 23 वें दिन किया 3.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
 
18 अप्रैल 2022 
  • आईपीएल कमिश्नर रह चुके ललित मोदी पर बनेगी फिल्म। स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट बोरिया मजूमदार द्वारा लिखित किताब पर होगी आधारित। 
  • अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर अभिनीत फिल्म 'थार' 6 मई को नेटफ्लिक्स पर होगी प्रीमियर। निर्देशन किया है राजसिंह चौधरी ने। आज ट्रेलर हुआ रिलीज। 
  • केजीएफ 2 (हिंदी वर्जन) ने 4थे दिन किया 50.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • आरआरआर (हिंदी वर्जन) ने 24 वें दिन किया 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
 
19 अप्रैल 2022
  • शाहरुख खान को लेकर राजकुमार हिरानी ने 'डंकी' फिल्म बनाने की घोषणा की। तापसी पन्नू भी आएंगी नजर। 22 दिसम्बर 2023 को होगी रिलीज। 
  • जयेशभाई जोरदार का ट्रेलर रिलीज। रणवीर सिंह हैं लीड रोल में। 
  • तरला दलाल पर 'तरला' नामक बनेगी बायोपिक। हुमा कुरैशी करेंगी टाइटल रोल। निर्देशक हैं पियूष गुप्ता।
  • अभिनेत्री काजल अग्रवाल मां बनी। बेटे को दिया जन्म। 
  • अजय देवगन की फिल्म 'भोला' की रिलीज डेट अनाउंस। कैथी का यह रीमेक 30 मई 2023 को होगा रिलीज। निर्देशक हैं धर्मेन्द्र शर्मा। 
  • * केजीएफ 2 (हिंदी वर्जन) ने 5वें दिन किया 25.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • * आरआरआर (हिंदी वर्जन) ने 25 वें दिन किया 1.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
 
20 अप्रैल 2022
  • अक्षय कुमार ने 'इलाचयी' के विज्ञापन के लिए प्रशंसकों से मांगी माफी कहा भविष्य में रखेंगे ध्यान। 
  • आरआरआर (हिंदी वर्जन) ने 26 वें दिन किया 1.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • केजीएफ 2 (हिंदी वर्जन) ने 6ठे दिन किया 19.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • रोहित शेट्टी करने जा रहे हैं डिजीटल डब्यू। सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर अमेजन प्राइम वीडियो के लिए बनाने जा रहे है 8 एपिसोड वाली सीरिज 'इंडियन फोर्स पुलिस।' 
  • मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक टी.रामाराव का निधन। 83 वर्षीय टी. रामाराव ने 34 साल के करियर में 70 से ज्यादा हिंदी और तेलुगु फिल्में बनाई थीं। 
 
21 अप्रैल 2022
  • केजीएफ 2 (हिंदी वर्जन) ने 7 वें दिन किया 16.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • आरआरआर (हिंदी वर्जन) ने 27 वें दिन किया 1.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • वेबसीरिज 'लंदन फाइल्स' 21 अप्रैल से वूट सिलेक्ट से स्ट्रीमिंग। 
  • यूक्रेन में बनी 'लव इन यूक्रेन' 27 मई को होगी रिलीज। विपिन कौशिक हैं लीड रोल में। डायरेक्टर हैं नितिन कुमार गुप्ता। 
  • विद्युत जामवाल की फिल्म 'खुदा हाफिज़' की रिलीज डेट अनाउंस। 17 जून 2022 को होगी रिलीज। निर्देशक हैं फारूक कबीर।
  • राखी सावंत ने अपनी ड्रेस को 'आदिवासी लुक' एकम वीडियो में कहा। सरना समिति ने इसे आदिवासियों का अपमान बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज की। 
  • अजय देवगन ने (पान मसाला के संदर्भ में) कहा कि यदि कोई चीज खराब है तो उसे बेचने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए।   
  • विवेक अग्निहोत्री की आगामी फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' का महाराष्ट्र सिख एसोसिएशन द्वारा विरोध। 
 
22 अप्रैल 2022
  • गिल्टी माइंड्स वेबसीरिज अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग। 
  • शाहिद कपूर अभिनीत 'जर्सी' (2 घंटे 50 मिनट 43 सेकंड्स), जय भीम (एनिमेशन) और ऑपरेशन रोमियो रिलीज। 
  • आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' की रिलीज डेट घोषित। अनिरुद्ध अय्यर निर्देशित फिल्म 2 दिसम्बर 2022 को होगी रिलीज।
  • केजीएफ 2 (हिंदी वर्जन) ने आठवें दिन किया 13.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन। पहले सप्ताह (8 दिन) का कुल कलेक्शन रहा 268.63 करोड़ रुपये। 
  • आरआरआर के प्रोड्यूसर्स ने बताया कि चार सप्ताह में फिल्म के वर्ल्डवाइड ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1100 करोड़ रुपये के पार। 
  • आरआरआर (हिंदी वर्जन) ने 28 वें दिन किया 1.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन। आरआरआर (हिंदी वर्जन) ने पहले सप्ताह 132.59 करोड़ रुपये, दूसरे सप्ताह 76 करोड़ रुपये, तीसरे सप्ताह 35.20 करोड़ रुपये और चौथे सप्ताह 14.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चार सप्ताह का कुल कलेक्शन हुआ 258.51 करोड़ रुपये। 
  • आरआरआर के हिंदी वर्जन ने 50 करोड़ का आंकड़ा तीसरे दिन, 100 करोड़ का आंकड़ा 5वें दिन, 150 करोड़ का आंकड़ा 9वें दिन, 200 करोड़ का आंकड़ा 13वें दिन, 225 करोड़ का आंकड़ा 17वें दिन और 250 करोड़ का आंकड़ा 23वें दिन पार किया। 
 
23 अप्रैल 2022
  • शिल्पा शेट्टी भी होंगी रोहित शेट्टी की वेबसीरिज 'इंडियन पुलिस फोर्स' का हिस्सा। सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं लीड रोल में। 
  • अभिनेता विल स्मिथ भारत यात्रा पर आए। 
  • केजीएफ 2 (हिंदी वर्जन) ने 9वें दिन 11.56 करोड़ रुपये का किया कलेक्शन। कुल कलेक्शन हुआ 280.19 करोड़ रुपये। 
 
24 अप्रैल 2022
  • कंगना रनौट ने 'लॉक अप' शो में कहा कि जब वे छोटी थीं तब उम्र में उनसे बड़ा एक लड़का उन्हें गलत तरीके से छूता था। 
  • केजीएफ 2 (हिंदी वर्जन) ने 10वें दिन किया 18.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • अभिनेत्री अमीषा पटेल ने खंडवा (मध्यप्रदेश) में एक घंटे की प्रस्तुति देने के लिए 4 लाख रुपये की फीस ली थी, लेकिन 3 मिनट की प्रस्तुति देकर रवाना हो गईं। उनके खिलाफ आयोजकों ने सिटी कोतवाली में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। अमीषा ने ट्वीट किया कार्यक्रम को बुरी तरह आर्गेनाइज किया गया और मुझे जान का खतरा दिखा। 
 
25 अप्रैल 2022
  • अक्षय कुमार तमिल फिल्म 'सुरारई पोट्टरू' का करेंगे हिंदी रीकेम। सुधा कोंगरा होंगी निर्देशक। फिल्म में राधिका मदान भी आएंगी नजर। 
  • केजीएफ 2 (हिंदी वर्जन) ने 11वें दिन किया 22.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन।
  • आरआरआर के हिंदी वर्जन ने 31 दिनों में किया 261.83 करोड़ रुपये का कलेक्शन।   
 
26 अप्रैल 2022 
  • 'भूलभुलैया 2' का ट्रेलर रिलीज। 
  • ट्विंकल खन्ना की शॉर्ट स्टोरी 'सलाम नोनी अप्पा' पर सोनल डबराल के निर्देशन में बनेगी फिल्म। 
  • केजीएफ 2 (हिंदी वर्जन) ने 12 वें दिन किया 8.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • गंगूबाई काठियावाड़ी 26 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग। 
 
27 अप्रैल 2022
  • दीपिका पादुकोण 75वें कान फिल्म फेस्टिवल की आठ सदस्यीय जूरी का हिस्सा होंगी। 
  • सोनी पिक्चर्स की फिल्म 'मेजर' की रिलीज हेट 3 जून 2022 अनाउंस। 
  • केजीएफ 2 (हिंदी वर्जन) ने 13वें दिन किया 7.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
  • डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सोशल थ्रिलर 'एस्केप लाइव' का ट्रेलर रिलीज। 20 मई से स्ट्रीमिंग होगी। 
  • हॉलीवुड मूवी 'द ग्रे मैन' से अभिनेता धनुष ने जारी किया अपना फर्स्ट लुक पोस्टर। 22 जुलाई को यह मूवी ने‍टफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 
 
28 अप्रैल 2022
  • कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता किच्चा सुदीप और हिंदी फिल्मों के अभिनेता अजय देवगन ट्विटर पर भिड़े। हिंदी को लेकर सुदीप ने लिखा था कि यह राष्ट्रभाषा नहीं रह गई है, तो अजय दे पूछा कि आप हिंदी में फिल्म को डब कर क्यों रिलीज करते हो। बाद में दोनों ने इस गलतफहमी को सुलझा लिया। 
  • फिल्म 'रईस' के प्रमोशन के लिए शाहरुख खान ने 2017 में मुंबई से दिल्ली की यात्रा की थी, तब वडोदरा रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में एक व्यक्ति की मौत हुई थी तब शाहरुख पर दूसरों की जान और व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने का मामला दर्ज किया गया था। गुजरात हाईकोर्ट ने शाहरुख के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को खारिज किया। 
  • प्राइम वीडियो पर 13 मई को रिलीज होने वाली सीरिज 'मॉडर्न लव मुंबई' का ट्रेलर रिलीज। 
  • 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का टाइटल और लोगो रिलीज। भारत में 16 दिसम्बर को होगी रिलीज। 
  • अभिनेता सलीम गौस का 70 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन। हिंदी, तमिल, मलयालम, तेलगु और अंग्रेजी फिल्मों में किया था काम। श्याम बेनेगल की कई फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में आए थे नजर। 
  • केजीएफ 2 (हिंदी वर्जन) ने 14वें दिन किया 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
 
29 अप्रैल 2022
  • रनवे (2 घंटे 28 मिनट) और हीरोपंती सिनेमाघरों में रिलीज। 
  • कंगना रनौट की फिल्म 'धाकड़' का ट्रेलर रिलीज। रज़नीश राजी गई द्वारा निर्देशित यह मूवी 20 मई को होगी रिलीज। 
  • गणेश आचार्य, रवि किशन, मनोज जोशी अभिनीत मूवी 'देहाती डिस्को' का ट्रेलर रिलीज। 27 मई 2022 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज। 
  • अक्षय कुमार की फिल्म 'रामसेतु' का पोस्टर हुआ ट्रोल। हाथ में टॉर्च होने के बावजूद मशाल जलाने वाली बात पर उड़ा मजाक। 
  • केजीएफ 2 (हिंदी वर्जन) ने 15वें दिन किया 5.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन।  केजीएफ2 ने पहले सप्ताह (8 दिन) में किया था 268.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन। दूसरे सप्ताह में किया 80.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 15 दिन का कुल कलेक्शन हुआ 348.81 करोड़ रुपये। 100 करोड़ का आंकड़ा 2 दिन में, 150 करोड़ का आंकड़ा 4 दिन में, 200 करोड़ का आंकड़ा 5 दिन में, 250 करोड़ का आंकड़ा 7 दिन में, 300 करोड़ का आंकड़ा 11 दिनों में पार किया। 
  • तापसी पन्नू अभिनीत 'शाबाश मिट्ठू' की रिलीज डेट फाइनल। श्रीजित मुकर्जी द्वारा निर्देशित यह मूवी 15 जुलाई को होगी रिलीज।  
 
30 अप्रैल 2022 
  • प्रवर्तन निदेशालय के रडार पर आईं जैकलीन फर्नांडिस की ईडी ने 7 करोड़ रुपये की संपत्ति की जब्त। 200 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन पर किए थे यह पैसे खर्च।   
  • पॉप सिंगर ताज उर्फ तरसेम सिंह सैनी का 54 वर्ष की आयु में निधन। 90 के दशक में थे मशहूर। अलबम 'हिट द डेक' से मिली थी प्रसिद्धी।  
  • 'नेवर किस योअर बेस्ट फ्रेंड' सीज़2 ज़ी5 पर स्ट्रीमिंग। 
  • केजीएफ 2 (हिंदी वर्जन) ने 16वें दिन किया 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 16 दिन का कुल कलेक्शन हुआ 353.06 करोड़ रुपये। 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा 16 दिनों में किया पार। 
  • रोहित शेट्टी और रिलायंस एंटरटेनमेंट बनाएंगे मुंबई के पूर्व कमिश्नर राकेश मारिया पर बायोपिक। 
  • शाहिद कपूर अभिनीत जर्सी ने पहले सप्ताह में किया 19.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन। 
बॉ लीवुड जनव री 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें

बॉ लीवुड फर वरी 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 

 
बॉली वुड मई 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 

बॉलीवु ड जून 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें

बॉलीवु ड जुलाई 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 

बॉली वुड अग स्त 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 

बॉली वुड सितं बर 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 

बॉली वुड अक्टू बर 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें 

बॉ लीवुड नव म्बर 2022 पढ़ने के लिए क्लिक करें
ये भी पढ़ें
Bollywood May 2022 बॉलीवुड मई 2022 में हुई प्रमुख घटनाएं और जानकारी: धर्मेन्द्र और मिथुन अस्पताल से लौटे, तनुश्री का हुआ एक्सीडेंट, केके का निधन