1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. malaika arora share her hot photo on instagram

मलाइका अरोरा ने अपनी हॉट तस्वीर शेयर कर फैंस से पूछा यह सवाल

Malaika arora
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मलाइका ने अपनी एक बेहद हॉट तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर शेयर की।

 
इस तस्वीर में मलाइका स्पॉर्ट्स ब्रा और शॉर्ट्स में अपने कर्व्स फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में वह काफी सुंदर और बिना मेकअप के दिख रही हैं। फैंस को उनकी यह तस्वीर खूब पसंद आ रही है। 
 

 
तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा, 'कोई इस एंगल से तस्वीरें शेयर करने के उद्देश्य के बारे में बता सकता है क्या? आप टूथपिक की तरह दिखेंगे लेकिन फर्क नहीं पड़ता...।'
 
इसके अलावा मलाइका अरोरा को अपने 'गर्ल गैंग' को याद करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपनी बहन अमृता अरोरा, करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान और नताशा पूनावाला के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने तस्वीर के साथ  कैप्शन में लिखा, 'जब हम आखिरी बार लॉकडाउन से ठीक पहले मिले थे।'
 
बता दें, कोरोना वायरस के इस काल में मलाइका अरोरा ने अपने रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है। हालांकि, शो के सेट पर पूरी तरह एहतियात बरते जा रहे हैं।
 
अगला लेख
अदनान सामी का खुलासा, फ्री में परफॉर्म करने के बदले मिला था अवॉर्ड का ऑफर