सम्बंधित जानकारी
- 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जेठालाल ने किया इंस्टाग्राम डेब्यू, फैंस से की यह अपील
- दिव्या दत्ता का आया 51 हजार रुपए का बिजली बिल, एक्ट्रेस बोलीं- शगुन देना है क्या?
- साउथ एक्ट्रेस विजयलक्ष्मी ने की आत्महत्या की कोशिश, वीडियो पोस्ट कर बोलीं- बहुत ज्यादा तनाव में हूं
- अमजद खान : धधकते शोलों से उपजा अमजद
- बीएमसी ने हटाया अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' से कंटेनमेंट जोन का पोस्टर
असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास, फैंस से भी की यह अपील
असम में बाढ़ के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। इस बीच प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों से भी ऐसा करने को कहा है। सोशल मीडिया दो ऐसे संगठनों का नाम शेयर किया है, जिनमें कोई भी दान कर सकता है।
प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा है- 'असम के लिए प्रार्थना कीजिए। उन्हें हमारे समर्थन की जरूरत है। मैं कुछ विश्वसनीय संगठनों का विवरण साझा कर रही हूं जो असम में कुछ अच्छा काम कर रहे हैं। निक और मैंने भी एक दान दिया है। आइए हम उनका समर्थन करें ताकि वे जरूरतमंद लोगों की मदद करना जारी रख सकें।'
#Assamfloods#PrayForAssam #AssamNeedsHelp
— PRIYANKA (@priyankachopra) July 26, 2020
You can make a donation here:
Rapid Response:https://t.co/4XD4N0vh1f
Action Aid: https://t.co/nV858gOGv9 pic.twitter.com/Sn1CoyllYc
प्रियंका चोपड़ा असम की ब्रांड एंबेसडर हैं और उन्होंने राज्य में पर्यटन का समर्थन करने के लिए कई पहल की हैं। इससे पहले प्रियंका और निक ने कोरोना वायरस रिलीफ फंड के लिए भी दान किया था और उन सभी भारतीयों, अमेरिकियों और चैरिटी करने वाले लोगों के लिए लिंक शेयर किए थे, जिन्हें उन्होंने दान दिया था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका आखिरी बार फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आईं थीं। प्रियंका नेटफ्लिक्स के द व्हाइट टाइगर के साथ अपने डिजिटल डेब्यू के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इसमें राजकुमार राव भी उनके साथ नजर आएंगे।
