1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mahesh manjrekar to host bigg boss marathi 3 returns to sets after surgery

सर्जरी के बाद काम पर लौटे महेश मांजरेकर, जल्द 'बिग बॉस मराठी' को होस्ट करते आएंगे नजर

mahesh manjrekar
बॉलीवुड और मराठी इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर महेश मांजरेकर को लेकर बीते दिनों एक चौंकाने वाली खबर सामने आई थी। कुछ दिन पहले ही महेश मांजरेकर को पता चला था कि वह यूरिनरी ब्लैडर कैंसर से पीड़ित हैं, जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें सर्जरी करने को कहा था। 

 
हाल में महेश मांजरेकर सर्जरी करवाकर घर लौट आए थे। अब उनकी सेहत में सुधार है और एक बार फिर वह काम पर लौट आए हैं। महेश मांजरेकर जल्द ही बिग बॉस मराठी के तीसरे सीजन को होस्ट करते नजर आएंगे। हाल ही में शो का प्रोमो सामने आया है जिसमें वह बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। 
 
प्रोमो वीडियो में महेश मांजरेकर बेहद स्टाइलिश लग रहे हैं। महेश बिग बॉस मराठी के पहले 2 सीजन भी होस्ट कर चुके हैं। पहले कहा जा रहा था कि वह इस सीजन को होस्ट नहीं कर पाएंगे लेकिन प्रोमो सामने आने के बाद उनके फैंस में एक बार फिर खुशी की लहर दौड़ गई है। 
 
बिग बॉस मराठी का अगला सीजन 19 सितंबर से कलर्स मराठी पर शुरू होने जा रहा है। यह शो 100 दिनों तक चलेगा। बता दें कि महेश मांजरेकर मराठी सिनेमा के दिग्गज स्टार हैं। हालांकि उन्होंने हिन्दी फिल्मों में भी जबरदस्त काम किया है। 
 
साल 1992 में महेश मांजरेकर ने मराठी फिल्म 'जीवा सखा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई हिट फिल्में दी जिसमें प्लान, जिंदा, मुसाफिर, कांटे और दस कहानियां शामिल हैं। महेश एक्टर होने के अलावा सिंगर और डायरेक्टर भी हैं। फिल्म कांटे में महेश ने गाना गाया था। महेश मांजरेकर ने निदान, आई और वास्तव जैसी फिल्मों का डायरेक्शन भी किया है।
अगला लेख
अमेजन प्राइम वीडियो पर इस दिन रिलीज होगी नानी की तेलुगु फिल्म 'टक जगदीश'