मौनी रॉय की बढ़ती खूबसूरती का केआरके ने उड़ाया मजाक, बोले- पैसा लुक्स भी बदल सकता है
कमाल राशिद खान यानि केआरके अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स से पंगा लेते रहते हैं। वहीं इस बार उन्होंने टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय पर निशाना साधा है। केआरके ने मौनी रॉय की हर साल बढ़ती खूबसूरती और ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर कमेंट किया है।
केआरके ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मौनी रॉय की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है। इस कोलाज की हर तस्वीर में मौनी रॉय का अलग लुक नजर आ रहा है। केआरके ने नाम ना लेते हुए मौनी के लुक्स में बदलाव के पीछे का राज प्लास्टिक सर्जरी बताया है।
Money can change the looks also. See here, Actress #MouniRoy keeps changing her looks. pic.twitter.com/64R2fDBCCz
— KRK (@kamaalrkhan) September 30, 2021
उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, पैसा लुक्स भी बदल सकता है। यहां देखिए एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने लुक्स बदलती रहती हैं।
बता दें कि मौनी रॉय के लुक्स में बहुत बदलाव आया है। उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख हर कोई चौंक जाता है। उन्होंने कभी स्वीकार नहीं किया है कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। हालांकि कई बार वह अपने लुक के लिए ट्रोल भी हुई हैं।
