सम्बंधित जानकारी
- दीपिका पादुकोण ने अपने नाम किया 'ग्लोबल अचीवर्स अवॉर्ड', इसे जीतने वाली एकमात्र भारतीय कलाकार बनीं
- कंगना रनौट ने की यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात
- पंकज त्रिपाठी का खुलासा, स्ट्रगल के दिनों में पत्नी ने किया था इस तरह सपोर्ट
- अमिताभ बच्चन के साथ डेट नाइट पर गईं समीरा रेड्डी, पूछा- मुझसे शादी करेंगे? मजेदार वीडियो वायरल
- 'द नाइट मैनेजर' से बाहर हुए रितिक रोशन, अब यह बॉलीवुड एक्टर इस वेब सीरीज से करेगा ओटीटी डेब्यू!
Bigg Boss 15 : ग्रैंड प्रीमियर में सलमान खान के साथ यह बॉलीवुड सुपरस्टार लगाएगा एंटरटेनमेंट का तड़का
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' का आगाज 2 अक्टूबर से होने जा रहा है। इस शो के ग्रैंड प्रीमियर में एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। बिग बॉस 15 के ग्रैंड प्रीमियर में सलमान खान के साथ सुपरस्टार रणवीर सिंह भी नजर आने वाला है।
रणवीर सिंह इस शो में अपना डेब्यू टीवी शो 'द बिग पिक्चर' प्रमोट करने आएंगे। सलमान खान इस शो के को-प्रोड्यूसर्स में से एक हैं। हाल ही में बिग बॉस का एक प्रोमो सामने सामने आया है, जिसमें रणवीर सिंह अपने शो का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं।
'बिग बॉस 15' में इस बार 15 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे जिनके नामों का खुलासा हो चुका है। इस बार शो की थीम 'जंगल' पर आधारित है। इस सीजन की अवधि 5 महीने की होगी। रेखा भी इस बार बिग बॉस शो का हिस्सा बनेंगी। वह 'ट्री ऑफ फॉर्च्यून' के रूप में उपस्थित होने वाली हैं।
