1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. kareena kapoor saif ali khan taimur ali khan

करीना कपूर का खुलासा, तैमूर के लिए शूटिंग भी कैंसल करने के तैयार रहते हैं सैफ अली खान

करीना कपूर ने अपने रेडियो शो में बताया कि तैमूर अली खान से सैफ अली खान बहुत प्यात करते हैं। तैमूर के साथ वक्त बिताने के लिए सैफ शूटिंग कैंसल करने के लिए भी तैयार रहते हैं।

Kareena Kapoor
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर के लाड़ले बेटे तैमूर अली खान बी-टाउन में सभी के चहेते हैं। तैमूर को अक्सर अपने पापा सैफ अली खान संग घूमते देखा जाता है। हाल ही में तैमूर सैफ संग सैक्रेड गेम्स 2 के सेट पर भी पहुंचे थें। करीना और सैफ अपने बेटे को कभी अकेला नहीं छोड़ते हैं और उनका पूरा ख्याल रखते हैं। 

हाल ही में नन्हे तैमूर को लेकर सैफ के लगाव पर करीना कपूर ने दिलचस्प खुलासा किया है। करीना ने अपने रेडियो शो में बताया कि तैमूर के लिए सैफ बहुत पागल हैं। वो तैमूर को बहुत प्यार करते हैं। उसे कभी छोड़ कर नहीं जाना चाहते। मैं उन्हें बाहर जाने के लिए पुश करती हूं। एक शूट के लिए वो भुज जा रहे थे लेकिन अचानक से वो बोले- नो, नो, नो.. शूट को कैंसल करो, मैं नहीं जा सकता। मैं तैमूर को छोड़कर नहीं जा सकता।

करीना के आगे बताया, तब मैंने सैफ को जाने के लिए पुश किया और कहा आपको काम पर जाना होगा। इस शो में सैफ की बहन सोहा अली खान भी मौजूद थीं। उन्होंने भी बताया कि सैफ तैमूर के साथ समय बिताने के लिए बेकरार रहते हैं। हमने कई बार, प्ले डेट्स ऑर्गेनाइज की हैं और मुझे एक फोन कॉल आएगा, तैमूर नहीं आ सकता क्योंकि वह साहब के साथ घूम रहा है।
हाल ही में तैमूर अपने पापा सैफ संग सैक्रेड गेम्स 2 के शूटिंग सेट पर पहुंचे थे। जहां हर कोई तैमूर की शरारतें देखने में बिजी हो गया।
अगला लेख
अमावस की कहानी