1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kajol tests positive for covid 19

कोरोनावायरस की चपेट में आईं काजोल, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

kajol
देश में कोरोनावायरस की तीसरी लहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इस महामारी की चपेट में हरदिन लाखों लोग आ रहे हैं। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं।

 
इस बात की जानकारी काजोल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दी है। काजोल ने अपनी बेटी न्यासा की तस्वीर शेयर करते हुए खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर दी है।
 
काजोल ने लिखा, 'मैं कोरोना पॉजिटिव हो गई हूं। मैं नहीं चाहती कि कोई मेरी रूडोल्फ की तरह मेरी ऐसी नाक को देखें, तो चलिए दुनिया की सबसे प्यारी मुस्कान को देखते है। मिस यू न्यासा देवगन।'
 
काजोल के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आने के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे हैं। सेलेब्स भी एक्ट्रेस की पोस्ट पर कमेंट करके उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। 
 
बता दें कि कोरोना वायरस की चपेट में कई सेलेब्स आ चुके हैं। बीते दिनों स्वर कोकिला लता मंगेशकर भी इस महामारी की चपेट में आ गई थीं। वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। 
अगला लेख
अरब फैशन वीक में उर्वशी रौटेला ने पहनीं सोने की ड्रेस, इतने करोड़ है कीमत