1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rajkummar rao deleted mirror selfie with patralekhaa after getting trolled

राजकुमार राव ने पत्नी पत्रलेखा संग शेयर कर दी ऐसी तस्वीर, यूजर्स करने लगे भद्दे कमेंट्स

Rajkummar Rao
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने बीते साल अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा संग शादी रचाई थी। दोनों ने करीब 11 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। शादी के बाद से ही राजकुमार और पत्रलेखा सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तस्वीरें शेयर करते हुए प्यार का इजहार करते रहते हैं।

 
हाल ही में राजकुमार ने पत्रलेखा संग एक ऐसी तस्वीर शेयर कर दी, जिसे देखकर लोगों का सिर चकरा गया। यूजर्स तस्वीर में पत्रलेखा का पोज देखकर चौंक गए। इस पोस्ट पर लोग भद्दे कमेंट्स करने लगे जिसके बाद राजकुमार राव ने यह तस्वीर डिलीट कर दी। 
 
दरअसल, राजकुमार ने एक मिरर सेल्फी शेयर की थी। तस्वीर में पत्रलेखा ब्लैक बूट्स के साथ व्हाइट शर्ट ड्रेस पहने नजर आ रही थीं। वहीं राजकुमार लाल और काले रंग की चेक शर्ट पहने हुए मिरर सेल्फी क्लिक करते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर को करते हुए लिखा था, 'शीशा और शीशे में तस्वीर।
 
तस्वीर में पत्रलेखा का ये पोज देखने में अटपटा लग रहा था। जिसकी वजह से इस तस्वीर का यूजर्स मजाक उड़ाने लगे थे। कई लोग तस्वीर पर भद्दे कमेंट भी कर रहे थे। जिसकी वजह से उन्होंने ये पोस्ट डिलीट कर दिया है। हालांकि इंटरनेट पर ये तस्वीर अभी भी वायरल हो रही है।
 
 
बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा 15 नवंबर को चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

अगला लेख
अक्षरा सिंह का नया गाना 'लड़कियों को यूं ना पटाया करो' रिलीज