1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Juhi Chawla Reveals Why Her Grand Wedding Was Canceled Despite 2000 Invitations

जूही चावला ने जय मेहता के साथ धूमधाम से शादी करने से इनकार कर दिया था इनकार, सास ने रद्द कर दिए 2000 निमंत्रण कार्ड

Juhi Chawla wedding
90 के दशक की सबसे चुलबुली और खूबसूरत अभिनेत्रियां में शुमार जूही चावला हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं। बिजनेसमैन जय मेहता के साथ उनकी शादी को करीब 31 साल बीत चुके हैं और यह कपल आज भी बॉलीवुड के सबसे ग्रेसफुल कपल्स में से एक माना जाता है। 
 
लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस शादी में देश-विदेश से हजारों मेहमान जुटने वाले थे, वह अचानक बेहद सादगी के साथ सिर्फ 80 लोगों के बीच पूरी हुई? बीते दिनों जूही चावला ने अपनी शादी से जुड़ा एक ऐसा भावुक किस्सा साझा किया था, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी। 

 
करियर का पीक और मां के खोने का गम
जूही ने बताया था, वह मेरे करियर का स्वर्णिम दौर था। मैं उस समय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्मों की शूटिंग कर रही थी और तभी मेरी शादी तय हुई। लेकिन शादी से ठीक एक साल पहले मैंने अपनी मां को खो दिया था, जो दुनिया में मुझे सबसे ज्यादा प्यारी थीं।
 
जूही ने आगे बताया था कि जैसे-जैसे शादी की तारीख नजदीक आ रही थी, उनका मानसिक तनाव और डर बढ़ता जा रहा था। एक तरफ मां को खोने का गहरा सदमा था, तो दूसरी तरफ उस दौर के कड़े नियमों के बीच उन्हें यह डर सता रहा था कि शादी होते ही उनका चमकता हुआ फिल्मी करियर पूरी तरह खत्म हो जाएगा।
 
उन्होंने कहा था, मुझे समझ नहीं आ रहा था कि इस शादी को लेकर मैं कैसे खुश रहूं। एक दिन यह मानसिक दबाव इतना बढ़ गया कि मैं पूरी तरह टूट गई और रो पड़ी। अपनी इस घबराहट और बिखराव को जूही ने अपनी होने वाली सास के सामने बयां किया। उन्होंने बिना किसी झिझक के अपनी सास को बताया कि वह फिलहाल एक भव्य शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं।
 
जूही की बात सुनकर उनकी सास ने सिर्फ इतना कहा— "कोई बात नहीं, बेटा।" जूही ने बताया, मेरी सास ने ग्रैंड वेडिंग की पूरी तैयारी कर ली थी और दुनिया भर में करीब 2000 लोगों को शादी के इनविटेशन कार्ड भेजे जा चुके थे। लेकिन मेरी मानसिक स्थिति को समझते हुए उन्होंने तुरंत एक बड़ा फैसला लिया। उन्होंने परिवार को मनाया और भेजे जा चुके सभी 2000 निमंत्रण पत्र रद्द कर दिए।
जय मेहता और जूही चावला की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी जैसी रही है। जय ने जूही को मनाने के लिए उनके जन्मदिन पर पूरा ट्रक भरकर लाल गुलाब भेजे थे और शादी से पहले वह रोज जूही को प्रेम पत्र लिखा करते थे। जूही को हां कहने में पूरा एक साल लगा था।
 
दिसंबर 1995 में जब दोनों की शादी हुई, तो वह कोई आलीशान रिसॉर्ट या फाइव स्टार होटल नहीं था। जूही की सास के सहयोग से यह शादी घर पर ही बेहद गुपचुप और सादगी भरे माहौल में हुई, जिसमें सिर्फ परिवार और बेहद करीबी दोस्तों को मिलाकर 80 से 90 लोग ही शामिल हुए थे।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
जब नीना गुप्ता ने शाहरुख खान और करण जौहर को कह दिया था 'मतलबी', बेटी मसाबा से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा