1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. palak tiwari glamorous photoshoot in black top grey jeans photos viral

ब्लैक शिमरी टॉप और डेनिम में पलक तिवारी ने ढाया कहर, सिजलिंग अदाओं से उड़ाए फैंस के होश

Palak Tiwari hot photos
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। पलक अपने प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ अपने लाजवाब ड्रेसिंग सेंस और बोल्ड फैशन चॉइस के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में पलक ने इंस्टाग्राम पर अपने नए फोटोशूट की कुछ बेहद सिजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं। 
 
इन तस्वीरों में पलक का अंदाज इतना बोल्ड और ग्लैमरस है कि फैंस उनके लुक से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। पलक ने एक बॉडी-हगिंग मैटेलिक ब्लैक कलर का फुल-स्लीव टॉप पहना हुआ है, जिसमें फ्रंट-ओपन बटन डिटेलिंग है। यह शिमरी टॉप उनके लुक को एक एजी और नाइट-पार्टी वाइब दे रहा है। 

 
इस टॉप के साथ पलक ने लो-वेस्ट, सुपर वाइड-लेग ग्रे डेनिम जींस पेयर की है, जो उनके टोंड फिगर को बेहद खूबसूरती से फ्लॉन्ट कर रही है। यह क्लासिक ब्लैक और ग्रे का कॉम्बिनेशन विजुअली काफी अट्रैक्टिव लग रहा है।
 
तस्वीरों में पलक वह अपने चेहरे पर बिखरी जुल्फों को संभालते हुए सीधे कैमरे में गहराई से देख रही हैं, जिससे उनके किलर एक्सप्रेशंस उभर कर आ रहे हैं। कुछ तस्वीरों में वह बेहद सेक्सी और कॉन्फिडेंट पोज देती नजर आ रही हैं। 
 
अपने इस कैजुअल लेकिन हॉट लुक को कम्पलीट करने के लिए पलक ने मेकअप और एक्सेसरीज पर भी खास ध्यान दिया है। पलक ने ब्राउन टोन का न्यूड ग्लैम मेकअप चुना है। उन्होंने अपने बालों को हल्का वेवी टच देकर साइड-पार्टिंग के साथ खुला छोड़ा है। 
 
पलक तिवारी की इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर आते ही तहलका मचा दिया है। कमेंट सेक्शन में फैंस हार्ट और फायर इमोजीस की बरसात कर रहे हैं। कोई उन्हें 'गॉर्जियस' कह रहा है तो कोई 'एब्सोल्यूट स्टनर'।
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें