सम्बंधित जानकारी
- मुंबई की बारिश में विक्की कौशल-कैटरीना कैफ का रोमांस, वायरल तस्वीर ने जीता फैंस का दिल
- CJP के आंदोलन से दूरी बनाने पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं कलाकार हूं, नेता नहीं...
- कॉमेडियन नहीं डांसर बनना चाहती थीं 'लाफ्टर क्वीन' भारती सिंह, सुदेश लहरी ने ऐसे बदली थी किस्मत
- रितिक रोशन से तलाक के बाद सुजैन खान को मिले थे 400 करोड़ रुपए? फराह खान अली ने सालों बाद खोला राज
- आमिर खान ने तीसरी शादी पर लगाई मुहर, 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग घर पर करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज
सलमान खान की 'मातृभूमि' पर फिर संकट, CBFC ने रोका सर्टिफिकेट, अगस्त रिलीज भी टली!
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' लंबे समय से रिलीज का इंतजार कर रही है। फिल्म की रिलीज डेट कई बार पोस्टपोन हो चुकी हैं। अब एक बार फिर 'मातृभूमि' की रिलीज पर काले बादल मंडरा गए हैं।
खबरों के अनुसार सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म के क्लीयरेंस सर्टिफिकेट पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। इसके चलते अब यह फिल्म अपने तय समय यानी अगस्त के महीने में भी सिनेमाघरों में दस्तक नहीं दे पाएगी।
ईद के बाद अब स्वतंत्रता दिवस का मौका भी छूटा
यह पहला मौका नहीं है जब फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ी हो। शुरुआत में मेकर्स ने इस फिल्म को सलमान खान की परंपरा के अनुसार 17 अप्रैल को ईद के खास मौके पर रिलीज करने का फैसला किया था। लेकिन सेंसर बोर्ड और रक्षा मंत्रालय के कुछ कथित आक्षेपों व कुछ दृश्यों की री-शूटिंग के कारण इसे आगे बढ़ाकर अगस्त में रिलीज करने की तैयारी की गई थी। अब जबकि सेंसर बोर्ड ने इस पर होल्ड लगा दिया है, तो यह साफ हो गया है कि फिल्म अगस्त की डेडलाइन को भी मिस करने जा रही है।
क्यों विवादों में घिरी है फिल्म?
फिल्म मातृभूमि की कहानी साल 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प पर आधारित है। फिल्म की घोषणा के वक्त इसका नाम बैटल ऑफ गलवान रखा गया था। फिल्म का टीज़र पिछले साल 27 दिसंबर को सलमान खान के जन्मदिन पर जारी किया गया था।
टीज़र रिलीज होते ही इस पर अंतरराष्ट्रीय विवाद शुरू हो गया। चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वहां के सरकारी मीडिया ने आरोप लगाया कि फिल्म में गलवान घाटी की घटना को तोड़-मरोड़ कर और एकतरफा तरीके से पेश किया गया है। कूटनीतिक संवेदनशीलता और विवाद को बढ़ता देख मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलकर मातृभूमि कर दिया, ताकि यह किसी सीधे टकराव के बजाय देशभक्ति और शांति के संदेश पर केंद्रित लगे।
भारत-चीन संबंधों से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे पर जब इस साल की शुरुआत में विदेश मंत्रालय (MEA) से सवाल किया गया, तो मंत्रालय ने स्पष्ट रूप से इस मामले से दूरी बना ली। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि भारत में फिल्मों से जुड़े मामलों को संबंधित अथॉरिटी ही देखती है और इसमें विदेश मंत्रालय की कोई भूमिका नहीं है।
सलमा खान द्वारा 'सलमान खान फिल्म्स' (SKF) के बैनर तले बनाई जा रही इस फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह, अभिलाष चौधरी और अंकुर भाटिया मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है। खबरों की मानें तो फिल्म के कुछ हिस्सों को दोबारा शूट किया जा रहा है।
