सम्बंधित जानकारी
- फराह खान को ज़रुरत है दोस्तों की, यह पिक्चर है सबूत
- लव बर्ड्स प्रिंस-युविका के हनीमून मनाने पहुंचे मालदीव, देखिए फोटो
- प्रियंका और निक शादी के बाद 48 करोड़ रुपए के घर में रहेंगे, जानिए घर की खासियत
- शकीला की बायोपिक के लिए रिचा सीख रहीं बैली डांस
- मां सोनी राजदान के जन्मदिन पर ऐसा पिक्चर पोस्ट कर दिया आलिया भट्ट ने
जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की फ्रेश जोड़ी होगी लांच इस फिल्म से
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अपनी बॉलीवुड पारी शुरू कर चुकी है और उन्हें दर्शकों का प्रेम मिला है। जाह्नवी ने शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ पहली फिल्म 'धड़क' की। जहां ईशान को अब भी अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स का इंतज़ार है वहीं 'धड़क' के बाद करण जौहर ने उन्हें दूसरी बड़ी फिल्म ऑफर की। यह एक मल्टी-स्टारर पीरियड ड्रामा फिल्म 'तख्त' है। अब खबर है कि जाह्नवी को तीसरी फिल्म भी मिल गई है।
यह फिल्म भी करण जौहर ही प्रोड्यूस करने वाले हैं। साथ ही इसमें उनके साथ एक बार फिर डायरेक्टर शशांक ने हाथ मिलाया है। फिल्म की कहानी तो अब तक पता नहीं चली है, लेकिन जल्द ही इसकी पूरी जानकारी पता चलने वाली है। साथ ही खास बात यह है कि इस बार जाह्नवी के हाथ बड़े एक्टर लगे हैं। फिल्म में उनके साथ इस बार वरुण धवन होंगे। फैंस इस नई जोड़ी को देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं।
खबर के मुताबिक करण और शशांक मिलकर दोबारा एक फिल्म बनाने वाले हैं जिसमें उन्होंने जाह्नवी कपूर और वरुण धवन को कास्ट किया है। बाकी कास्ट को लेकर अभी मेकर्स का कहना है कि वे स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं इसलिए बाकी जानकारी में समय लगेगा। साथ ही इसमें जाह्नवी का अलग ही लुक देखने को मिल सकता है और वे एक्शन करती भी नज़र आ सकती हैं।
जाह्नवी को अब तक फैंस ने एक रोमांटिक और छुईमुई अवतार में ही देखा था। लेकिन जाह्नवी अपनी मां की तरह अलग किरदार और एक्सपेरिमेंट करने से घबराती नहीं हैं। शायद इसलिए ही वे अपने लिए नए रोल तलाश कर चुन रही हैं। वहीं उनकी दूसरी फिल्म 'तख्त' की बात करें तो इसमें उनके साथ रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर, विकी कौशल, माधुरी दीक्षित जैसे कलाकार भी होंगे। वहीं वरुण धवन भी लगातार नई फिल्में करने में लगे हैं और जल्द ही वे गोविंदा की एक फिल्म के रिमेक में भी नज़र आ सकते हैं।
