1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. priyanka chopra and nick jonas villa worth rs 47 crore

प्रियंका और निक शादी के बाद 48 करोड़ रुपए के घर में रहेंगे, जानिए घर की खासियत

Priyanka Chopra
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस की कुछ समय पहले ही रोका सेरेमनी हुई हैं और जल्द ही दोनों शादी के बंधन मे बंधने वाले हैं। खबर है कि निक ने अपनी होने वाली पत्नी के लिए लॉस एंजिल्स में एक आलीशान विला खरीदा है।
 
खबरों के अनुसार इस आलीशन घर की कीमत 6.5 मिलियन डॉलर यानी लगभग 48 करोड़ रुपए है। यह पूरा घर 4129 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है।
 
निक-प्रियंका के इस घर में पांच बेडरूम हैं। घर के परिसर में बड़ा स्विंमिंग पूल है। पूरे घर में लकड़ी की दीवारें और फ्लोरिंग की गई है। स्विमिंग पूल के आस-पास का एरिया लकड़ी से बनी छत से कवर है।
 
इस विला को स्पेस इंटरनेशनल नाम की एक आर्किटेक्चर कंपनी ने डिजाइन किया है। इस घर का इंटीरियर भी उतना ही खूबसूरत है जितना बाहर से यह दिखता है।
 
निक ने यह आलीशान घर प्रियंका को प्रपोज करने से कुछ वक्‍त पहले यानी जुलाई में ही खरीदा था। प्रियंका और निक एक दिसंबर को जोधपुर में शादी करेंगे।
(Photo- redfin.com)
अगला लेख
लव बर्ड्स प्रिंस-युविका हनीमून मनाने पहुंचे मालदीव, देखिए फोटो