1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. parineeti chopra demands 5 million dollars from priyanka chopra nick jonas

जूता चुराई की रस्म में इतने करोड़ रुपए लेंगी परिणीति चोपड़ा, निक संग हो रही डील

Parineeti Chopra
जल्द ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी जोधपुर के उम्मेद पैलेस में होगी, जिसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। प्रियंका-निक की शादी को लेकर प्रसंशकों के साथ-साथ उनकी की परिणीति चोपड़ा भी काफी उत्साहित हैं। 
 
 
हाल ही में एक इंटरव्यू में परिणीति ने एक चौकाने वाला खुलासा किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि वह जूता चुराई की रस्म में अपने जीजू निक से कितने रुपए लेने वाली है। 
 
परिणीति चोपड़ा ने कहा कि वो जूता चुराई में निक से भारी-भरकम रकम मांगने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तो परिणीति ने निक से 5 मिलियन डॉलर यानि लगभत 37 करोड़ रुपए की डिमांड की है। इतनी बड़ी रकम की डील पर दोनों में बातचीत चल रही हैं। 
 
परिणीति ने बताया कि मैंने जब निक को 5 मिलियन डॉलर की बात कही, तो उन्होंने कहा कि मैं तुम्हें 10 डॉलर दूंगा। ऐसे में अभी कोई भी डील फाइनल होना बहुत मुश्किल है। लेकिन मैं उनसे बहुत पैसे लेने वाली हूं, ये बात पक्की है। उन्होंने कहा कि जो प्राइज मैंने बोली वो मुश्किल लग रही है। मगर मैं ज्यादा से ज्यादा पैसे लेने की कोशिश करूंगी। मैं निक की अच्छी साली बनना चाहती हूं।
 
प्रियंका-निक की शादी काफी धूमधाम से होगी और इसमें करीब 200 मेहमानों के आने की उम्मीद हैं। शादी की रस्‍में 30 नवंबर से शुरू होकर 2 दिसंबर चलेंगी। देखना होगा कि परिणीति और निक के बीच जूता चुराई पर मिलने वाली रकम की डील कितने करोड़ रुपए पर फाइनल होती हैं।
अगला लेख
#MeToo : पं. जसराज की पौत्री श्वेता पंडित ने अनु मलिक पर लगाया उत्पीड़न का आरोप