1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. priyanka chopra is designing the wedding dress from this designer

प्रियंका चोपड़ा ने शादी की तैयारियां की शुरू, दिया लहंगे का ऑर्डर!

Priyanka Chopra
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपने अभिनय से धूम मचा रही हैं। हाल ही में प्रियंका ने निक जोनस के साथ मुंबई में सगाई की है और तब से प्रियंका-निक की शादी को लेकर कई खबरें चल रही हैं। एक ताजा जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी नवंबर में हो सकती है।
 
 
खबर है कि प्रियंका ने अपनी शादी के लहंगे का ऑर्डर भी दे दिया है। उन्होंने अपने शादी के लहंगे की जिम्मेदारी मशहूर डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला को दी है। प्रियंका ने 6 अक्टूबर को अबू जानी और संदीप खोसला के साथ लगभग 6 घंटे तक मीटिंग की। 
 
इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका ने अपनी शादी के लहंगे का ऑर्डर दे दिया है। प्रियंका और निक हाल ही में जोधपुर गए थे। संभव है कि प्रियंका निक संग रॉयल वेडिंग करने वाली हैं और वह अपनी शादी का वेन्यू देखने जोधपुर गए हैं।
 
लेकिन ये खबर अफवाह निकली। प्रियंका जोधपुर शादी का वेन्यू देखने नहीं बल्कि अपनी दोस्त के पति का बर्ड-डे मनाने पहुंची थीं। खबरों के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हिंदू रीती रिवाज से शादी करेंगे।
अगला लेख
गायक नितिन बाली का रोड एक्सीडेंट में निधन