सम्बंधित जानकारी
- आमिर खान कितना भी छुपाएं, खुल गई ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान की कहानी
- सनी देओल की फिल्म 'ब्लैंक' 11 जनवरी 2019 को होगी रिलीज
- स्त्री का बॉक्स ऑफिस पर तीसरा वीकेंड, अभी भी मिल रहा है दर्शकों का प्यार
- मनमर्जियां का बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड, उम्मीद से कम रहा प्रदर्शन
- रिलीज डेट के साथ जारी हुआ 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' का लोगो टीज़र
बर्थडे पर निक को लिप-लॉक का गिफ्ट दिया प्रियंका ने
कुछ महीनों पहले ही प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन गया। इसके बाद प्रियंका और उनके बॉयफ्रेंड निक जोनास ने मुंबई में ही रोका सेरेमनी की। ऑफिशियल होने के बाद दोनों अब साथ में हर जगह स्पॉट होते हैं। 17 सितंबर को 26 वर्षीय निक जोनास का जन्मदिन है और दोनों इसे सेलीब्रेट करने के लिए काफी उत्साहित हैं।
खबर है कि निक ने प्रियंका के बर्थडे पर ही उन्हें शादी के लिए प्रपोज़ किया था। ऐसे में अब प्रियंका, निक के बर्थडे सेलिब्रेशन में कैसे चूक सकती हैं। वे हर कोशिश कर रही हैं कि निक का उनके साथ पहला जन्मदिन स्पेशल हो। प्रियंका ने हाल ही में निक के जन्मदिन पर सबसे पहले उन्हें सोशल मीडिया पर विश किया।
प्रियंका ने सोशल मीडिया पर निक और उनका एक प्यारा पिक्चर पोस्ट किया है जिसमें प्रियंका, निक को किस कर रही हैं। दोनों का प्यार इस पिक्चर में देखने लायक हैं और फैंस उन्हें साथ देखकर बहुत खुश हैं। इस पिक्चर पर प्रियंका ने कैप्शन लिखा है कि हैप्पी बर्थडे बेबी। दोनों के इस तरह के पिक्चर्स बताते है कि दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं।
साथ ही एक और वीडियो वायरल हुआ है जिसमें प्रियंका और निक एक-दूसरे को लिप-लॉक करते भी नज़र आ रहे हैं। निक के एक छोटे से बर्थडे सेलिब्रेशन पर प्रियंका भी शामिल हुईं और केक काटने के पहले दोनों ने लिप-लॉक किया। फैंस के सामने दोनों का यह पहला ऐसा वीडियो है। अभी तो हालांकि पूरा दिन सेलिब्रेशन में ही निकलेगा। हैप्पी बर्थडे निक जोनास।
