सम्बंधित जानकारी
- स्त्री का बॉक्स ऑफिस पर तीसरा वीकेंड, अभी भी मिल रहा है दर्शकों का प्यार
- मनमर्जियां का बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड, उम्मीद से कम रहा प्रदर्शन
- रिलीज डेट के साथ जारी हुआ 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' का लोगो टीज़र
- Bigg Boss 12: जसलीन मथारू के इन हॉट पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
- 37 वर्ष छोटी जसलीन के साथ रोमांस करने वाले अनूप जलोटा 3 बार कर चुके हैं शादी
सनी देओल की फिल्म 'ब्लैंक' 11 जनवरी 2019 को होगी रिलीज
सनी देओल के फैंस के लिए खुशखबरी है कि उनकी आगामी फिल्म का टाइटल फाइनल हो गया है। 'ब्लैंक' नामक उनकी फिल्म अगले वर्ष 11 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में सनी देओल के साथ नए हीरो करण कापड़िया नजर आएंगे।
ब्लैंक को श्रीकांत भसी, निशांत पिट्टी, टोनी डिसूजा और विशाल राणा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं जबकि निर्देशन की बागडोर बेहज़ाद खम्बाटा के हाथों में है।
यह फिल्म करण कापड़िया को लांच करने के लिए बनाई गई है। डिम्पल कपाड़िया के करण भतीजे हैं। करण की मां का नाम सिम्पल कपाड़िया है। सिम्पल और डिम्पल बहनें हैं। सिम्पल ने भी कुछ फिल्में की थीं।
सिम्पल की मृत्यु के बाद डिम्पल ने ही करण को पाल-पोस कर बड़ा किया है। अक्षय कुमार भी करण के करियर में दिलचस्पी ले रहे हैं।
