1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Nitin Bali, Road Accident, Singer
Written By

गायक नितिन बाली का रोड एक्सीडेंट में निधन

नितिन बाली
रीमिक्स सिंगर के नाम से मशहूर नितिन बाली का 9 अक्टोबर की सुबह निधन हुआ। वे 8 और 9 अक्टोबर के बीच की रात 12.30 पर कार से बोरीवली से मलाड लौट रहे थे। 
 
उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई। इससे उनके चेहरे और सिर पर चोट आई। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। जहां चेहरे पर टांके लगाए गए। 
 
इसके बाद नितिन ने यह कह कर आगे इलाज कराने से मना कर दिया कि वे ठीक महसूस कर रहे हैं। इसके बाद उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया। जहां से वे रात 3.30 पर घर लौटे।
 
घर पहुंचने के थोड़ी देर बाद उन्हें खून की उल्टियां होने लगी। वे बेहोश होकर गिर गए। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वे बच नहीं पाए। 10 अक्टोबर को उनका अंतिम संस्कार होगा। 
 
नितिन ने नब्बे के दशक में नीले नीले अंबर पर, छूकर मेरे मन को, एक अजनबी हसीना से और पल पल दिल जैसे गानों के रीमिक्स वर्जन गाए थे।
ये भी पढ़ें
प्रियंका चोपड़ा ने शादी की तैयारियां की शुरू, दिया लहंगे का ऑर्डर!