1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. jacqueline fernandez team 2 members covid 19 test positive

कोरोनावायरस की चपेट में आया जैकलीन फर्नांडिस का स्टाफ, एक्ट्रेस की कोविड-19 रिपोर्ट आई निगेटिव

Coronavirus
देश में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के स्टाफ के दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

 
जैकलीन के स्पॉट ब्वॉय और मैनेजर कोविड-19 पॉजिटिव निकले हैं। इस बात की जानकारी जैकलीन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट लिखकर दी है। वो एक ब्रॉन्ड की शूटिंग करने ही वाली थीं, जिसके बाद शूटिंग टाल दी गई। वहीं जैकलीन ने बीएमसी के अधिकारियों को मदद के लिए शुक्रिया कहा है।
 
जैकलीन फर्नांडिस ने लिखा, 'हम एक ब्रांड के लिए शूट करने वाले थे। ऐसे में एहतियात के तौर पर क्रू के सभी सदस्यों का कोरोना टेस्ट किया गया। मैं आपको बताना चाहूंती हूं कि दुर्भाग्य से क्रू के दो लोग कोविड-19 पॉजिटिव मिले हैं। हमने शूटिंग रोक दी है क्योंकि लोगों की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। दोनों संक्रमित सदस्य सेल्फ आइसोलेशन में हैं और उनका इलाज किया जा रहा है।'
 
जैकलीन लिखती हैं कि 'टीम के बाकी सदस्यों और मेरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। हम सभी जरूरी नियमों का पालन कर रहे हैं और सावधानी बरत रहे हैं। मैं बीएमसी अधिकारियों को उनकी मदद और मार्गदर्शन के लिए शुक्रिया कहना चाहती हूं।'
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकलीन एक बार फिर से वो सलमान खान के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। वो फिल्म 'किक' के सीक्वल में नजर आएंगी। लॉकडाउन के दौरान भी जैकलीन काम में व्यस्त रहीं। वे सलमान खान के साथ एक म्यूजिक वीडियो में दिखीं। 
अगला लेख
दिलीप कुमार के एक और छोटे भाई एहसान खान का निधन, कोरोनावायरस की चपेट में आने के बाद अस्पताल में थे भर्ती