गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ranbir Kapoor once dated with Nandita Mathani exwife of Karishma Kapoor ex husband sanjay kapur
Written By
Last Updated : गुरुवार, 3 सितम्बर 2020 (14:40 IST)

करिश्मा कपूर के पूर्व पति की पूर्व पत्नी से रणबीर कपूर का नाम जुड़ा था !

करिश्मा कपूर के पूर्व पति की पूर्व पत्नी से रणबीर कपूर का नाम जुड़ा था ! - Ranbir Kapoor once dated with Nandita Mathani exwife of Karishma Kapoor ex husband sanjay kapur
करिश्मा कपूर के पूर्व पति की पूर्व पत्नी से रणबीर कपूर का नाम जुड़ा था 

रणबीर कपूर हथेली पर दिल को लिए घूमते रहते हैं इसलिए कई खूबसूरत सुंदरियों के साथ उनके नाम जुड़े। वैसे भी वे जिस हीरोइन के साथ काम करते हैं उनके साथ रोमांस की खबरें सुर्खियों में आ जाती है। 


 
दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के साथ उन्होंने खूब डूब कर रोमांस किया। ऐसा लगा कि वे इनके साथ घर ही बसा लेंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। इन दिनों 'डूबने वाला इश्क' वे आलिया भट्ट के साथ कर रहे हैं और इस बार भी कई लोगों ने उम्मीद बांध ली है कि आलिया ही उनकी जीवन साथी बनेगी।


 
रणबीर के पिता ऋषि कपूर की भी ख्वाहिश थी कि उनका बेटा जल्दी से शादी कर ले, लेकिन उनका यह ख्वाब, ख्वाब ही रह गया और वे इस दुनिया को छोड़ कर चले गए। 
 
दीपिका, कैटरीना और आलिया के अलावा कुछ और लड़कियों के साथ भी रणबीर का नाम जुड़ा, लेकिन उनकी ज्यादा चर्चा नहीं हुई। शायद उनके साथ ब्रेक-अप भी जल्दी हो गया। 


 
कभी नंदिता मथानी से भी रणबीर कपूर का नाम जुड़ा था। ये फैशन डिजाइनर हैं और उम्र में रणबीर से दस साल बड़ी। एक इंटरव्यू में रणबीर ने बताया भी था कि एक समय नंदिता उनका क्रश थी। 


 
वैसे आपको बता दें कि नंदिता एक समय संजय कपूर की पत्नी थी। ये वहीं संजय कपूर हैं जो रणबीर की चचेरी बहन करिश्मा कपूर से भी शादी कर चुके हैं। यह शादी करिश्मा के लिए बुरे सपने के समान रही और उन्होंने संजय से तलाक लेने में ही भलाई समझी। 
 
बताया जाता है कि रणबीर और नंदिता का साथ ज्यादा लंबा नहीं चला और जल्दी ही दोनों की राहें जुदा हो गईं।