1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. 35-YO Arjun Kapoor doesnt like this about his 46-YO girlfriend Malaika Arora

35 साल के अर्जुन कपूर को 46 साल की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की ये बात नहीं है पसंद

Arjun Kapoor
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिश्ते को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर से अपनी शादी को लेकर खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने नेहा धूपिया के चैट शो में बताया कि वह अर्जुन कपूर के साथ कैसे शादी करना चाहती हैं। इसके अलावा मलाइका ने बताया कि अर्जुन को उनकी कौन-सी बात पसंद नहीं आती।

नेहा धूपिया के चैट शो ‘नो फिल्टर’ में अर्जुन कपूर से शादी के बारे में बात करते हुए मलाइका अरोड़ा ने कहा, “हमारी ड्रीम वेडिंग बीच पर होगी और एक व्हाइट वेडिंग सेरेमनी होगी। मुझे शादी में Elie saab गाउन पहनना है।”

मलाइका ने आगे कहा, “मेरी ब्राइड्समेड सिर्फ मेरी गर्लगैंग बनेगी और वाहबिज मेहता मेरी बेस्ट वुमन होंगी। मुझे ब्राइड्समेड का कॉन्सेप्ट बहुत पसंद है।”

अर्जुन के बारे में बात करते हुए मलाइका कहा कि उनको लगता है कि मैं उनकी अच्छी फोटोज नहीं लेती, जबकि वो मेरी बेस्ट फोटोज क्लिक करते हैं।
 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर अप‍कमिंग फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ परिणीति चोपड़ा होंगी। इसके अलावा अर्जुन, रकुल प्रीत सिंह के साथ एक क्रॉस बॉर्डर फिल्म और सैफ अली खान के साथ हॉरर कॉमेडी ‘भूत पुलिस’ में नजर आएंगे। वहीं, मलाइका अरोड़ा इन ‍दिनों डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में बतौर जज नजर आ रही हैं।
अगला लेख
सुशांत सिंह राजपूत केस में अहम खुलासा, सामने आई 14 जून की व्हाट्सएप चैट