1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. jackie chan farewell song release after death

जैकी चेन का दुनिया को इमोशनल सरप्राइज, रिकॉर्ड किया अपना विदाई गीत, लेकिन रिलीज के लिए रखी है ये दर्दनाक शर्त

Jackie Chan
मार्शल आर्ट्स और कॉमेडी के अनूठे संगम से दुनिया को दीवाना बनाने वाले जैकी चेन अब अपनी विरासत को एक नया मोड़ दे रहे हैं। 71 वर्ष की उम्र की ओर बढ़ते हुए, जैकी ने एक ऐसा कदम उठाया है जिसने उनके प्रशंसकों को भावुक कर दिया है। उन्होंने अपना एक 'फेयरवेल सॉन्ग' रिकॉर्ड किया है, जिसे उनकी मृत्यु के बाद ही दुनिया के सामने लाया जाएगा।
 
जैकी चेन सिर्फ एक स्टंटमैन या अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक प्रशिक्षित गायक भी हैं। उन्होंने अपने करियर में कई एल्बम रिलीज किए हैं। लेकिन यह नया गाना उनके पिछले सभी कामों से अलग है। इस गाने को लेकर जैकी का कहना है कि वे अपने प्रशंसकों, परिवार और दोस्तों को एक ऐसा संदेश देना चाहते थे जो उनके जाने के बाद भी बना रहे। 
 

संगीत और भावनाओं का संगम

इस गाने के बोल कथित तौर पर जैकी के निजी अनुभवों पर आधारित हैं। इसे उनकी मृत्यु के बाद रिलीज के लिए सुरक्षित रखा गया है, ताकि यह उनके जीवन के अंतिम अध्याय के रूप में याद किया जाए।
 
China.org.cn की रिपोर्ट के अनुसार जैकी चैन ने कहा, पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपने कई करीबी दोस्तों और अपनों को खो दिया है। इन घटनाओं ने उन्हें जिंदगी के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने महसूस किया कि जीवन बहुत छोटा है और जो बातें दिल में हैं, उन्हें समय रहते कह देना चाहिए।
 
जैकी चैन ने कहा, मैंने अपनी लाइफ के आखिरी विचारों को एक गीत के रूप में पिरोया है। हालांकि मेरा परिवार और मैनेजमेंट नहीं चाहता कि इसे अभी रिलीज किया जाए, इसलिए जिस दिन मैं इस दुनिया को अलविदा कहूंगा, उसी दिन यह गाना पब्लिक किया जाएगा। 
 

सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया 

जैसे ही जैकी चेन के इस 'फेयरवेल सॉन्ग' की खबर फैली, सोशल मीडिया पर #JackieChan और #FarewellSong ट्रेंड करने लगा। फैंस उनकी लंबी उम्र की दुआ कर रहे हैं और उन्हें 'कभी न हार मानने वाला योद्धा' बता रहे हैं।
 
बहुत कम लोग जानते हैं कि जैकी चेन ने पेकिंग ओपेरा स्कूल से संगीत की शिक्षा ली है। उन्होंने 1980 के दशक से अब तक लगभग 20 से अधिक एल्बम रिलीज किए हैं। जैकी चेन ने अपनी कई मशहूर फिल्मों के साउंडट्रैक में अपनी आवाज दी है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
शमा सिकंदर ने लाल साड़ी में ढाया कहर, बोल्डनेस देख फैंस के छूटे पसीने