सम्बंधित जानकारी
- धुरंधर के गाने 'Fa9la' ने रचा इतिहास, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर दुनिया को चौंकाया
- सोनम कपूर का ग्रेसफुल अवतार, बेबी बंप के साथ रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा
- पहली फिल्म के लिए ही प्रीति जिंटा को मिला था फिल्मफेयर अवॉर्ड, शादी के बाद बॉलीवुड से बनाई दूरी
- खत्म हुआ इंतजार, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी महेश बाबू की फिल्म 'वाराणसी'
- भारत रंग महोत्सव: 'जश्न-ए-बचपन' में आया 'नन्हा साइंटिस्ट'
डिजिटल दुनिया को अलविदा कहेंगी आलिया भट्ट? एक्ट्रेस के लेटेस्ट बयान ने मचाई खलबली
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की जिंदगी में साल 2022 में मां बनने के बाद से बड़ा बदलाव आया है। मदरहुड ने उन्हें भावनात्म रूपसेपूरी तरह बदल दिया है। आलिया ने हाल ही में एस्क्वायर इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ और सोशल मीडिया को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है।
इंस्टाग्राम पर 86 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स रखने वाली आलिया अक्सर अपनी जिंदगी की झलकियां फैंस के साथ साझा करती हैं। आलिया का कहना है कि कई बार उनका मन करता है कि वह अपना सोशल मीडिया अकाउंट पूरी तरह से डिलीट कर दें और दुनिया की इस चकाचौंध से दूर सिर्फ अपने काम पर ध्यान दें।
क्यों उठाना चाहती हैं यह कदम?
आलिया ने बताया कि सोशल मीडिया का दबाव कभी-कभी मानसिक रूप से थका देने वाला होता है। उन्होंने कहा, कई बार मैं सुबह उठती हूं और सोचती हूं कि बस, अब मुझे अपना सोशल मीडिया डिलीट कर देना चाहिए। मैं एक ऐसी एक्ट्रेस बनना चाहती हूं जिसकी पहचान सिर्फ उसके काम से हो। मैं बार-बार के ऑनलाइन शोर और चर्चाओं का हिस्सा नहीं बनना चाहती।
मां बनने के बाद बदला नजरिया
आलिया ने इस बदलाव का एक बड़ा कारण मदरहुड को बताया है। साल 2022 में बेटी 'राहा' के जन्म के बाद आलिया की प्राथमिकताएं बदल गई हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि अब वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर पहले से कहीं ज्यादा प्रोटेक्टिव हो गई हैं।
आलिया का मानना है कि उनकी निजी जिंदगी अब बहुत सीमित है और वह इसे सार्वजनिक मंच पर लाने में सहज महसूस नहीं करतीं। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि उनका फोटो एल्बम अब सिर्फ राहा की तस्वीरों से भरा रहता है, और खुद की फोटो खींचने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ती है।
सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट करेंगी आलिया?
हालांकि आलिया के मन में अकाउंट डिलीट करने का ख्याल बार-बार आता है, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि वह ऐसा कर नहीं पातीं। इसका मुख्य कारण उनके फैंस हैं। आलिया के मुताबिक, सोशल मीडिया ही वह जरिया है जिससे वह उन लोगों से जुड़ी रहती हैं जिन्होंने उनके करियर के शुरुआती दिनों से उन्हें ढेर सारा प्यार दिया है। वह इस जुड़ाव को पूरी तरह खत्म नहीं करना चाहतीं, लेकिन वह अब ऑनलाइन मौजूदगी और असल जिंदगी के बीच एक मजबूत बाउंड्री बनाना चाहती हैं।
भले ही आलिया सोशल मीडिया से दूरी बनाने की सोच रही हों, लेकिन बड़े पर्दे पर वह और भी सक्रिय होने वाली हैं। वह जल्द ही यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' और संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में दिखेंगी। इसके अलावा आलिया 'डोन्ट बी शाई' नाम की वेब फिल्म प्रोड्यूस कर रही हैं।
