1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. huma qureshi boyfriend rachit singh marriage rumors wedding date

39 साल की उम्र में दुल्हन बनेंगी हुमा कुरैशी, बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग जल्द लेंगी रचाएंगी शादी!

Huma Qureshi wedding
बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। हुमा काफी समय से रचित सिंह को डेट कर रही हैं। वहीं अब खबर आ रही हैं कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इससे पहले दोनों के गुपचुप सगाई करने की खबरें आई थीं। 
 
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार हुमा कुरैशी अपने बॉयफ्रेंड और एक्टिंग कोच रचित सिंह के साथ शादी करने की तैयारी कर रही हैं। हुमा कुरैशी और रचित सिंह ने हमेशा अपने रिश्ते को मीडिया और चकाचौंध से दूर रखा है। हालांकि, उन्हें अक्सर कुछ खास मौकों पर एक साथ देखा गया है, जिससे उनके रिश्ते की पुष्टि होती है। 
 
पिछले साल यानी सितंबर 2025 में, ऐसी खबरें सामने आई थीं कि हुमा और रचित ने अमेरिका में एक बेहद निजी और सादे समारोह में सगाई कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रचित सिंह ने हुमा को एक इंटीमेट प्रपोजल दिया था, जिसे अभिनेत्री ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया था।
 
रिपोर्ट्स के अनुसार हुमा और रचित इस साल के अंत तक अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने का मन बना चुके हैं। शादी की तारीखों की बात करें, तो अक्टूबर के अंत या नवंबर 2026 में शादी की योजना बनाई जा रही है। आयोजन को लेकर सूत्र बताते हैं कि हुमा हमेशा से एक साधारण समारोह चाहती हैं।
 
हुमा और रचित की शादी में केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। इसके बाद, हुमा और रचित फिल्म इंडस्ट्री के अपने दोस्तों, निर्देशकों और सहयोगियों के लिए एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करेंगे। समारोह के लिए मुंबई को सबसे संभावित स्थान के रूप में चुना जा रहा है और इसकी तैयारियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं।
 
कौन हैं रचित सिंह?
रचित सिंह मनोरंजन उद्योग से जुड़े हुए हैं और एक जाने-माने अभिनेता व एक्टिंग ट्रेनर हैं। वे कई एक्टिंग वर्कशॉप्स और प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे हैं। हालांकि, वे सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते पर खुलकर बात करने से बचते हैं, लेकिन हुमा के साथ उनका रिश्ता पिछले कुछ सालों से काफी मजबूत माना जा रहा है। हुमा और रचित की केमिस्ट्री को फैंस बहुत पसंद करते हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी अक्सर वायरल होती रहती हैं।
 
हुमा कुरैशी के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्होंने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'जॉली एलएलबी 3' और वेब सीरीज 'महारानी' जैसी फिल्मों और सीरीज में अपनी बेहतरीन एक्टिंग का लोहा मनवाया है। दर्शकों ने उनकी अदाकारी को काफी सराहा है। वह जल्द ही 'टॉक्सिक' और 'गुलाबी' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
रणवीर सिंह: 1000 करोड़ हिंदी नेट क्लब के संस्थापक और एक ऐतिहासिक कमबैक!