1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. prime video tamil sci fi romantic comedy film love insurance company release date
Last Updated : सोमवार, 4 मई 2026 (11:45 IST)

'लव इंश्योरेंस कंपनी' का ग्लोबल प्रीमियर का ऐलान, इस दिन प्राइम वीडियो पर शुरू होगी स्ट्रीमिंग

Love Insurance Company release date
प्राइम वीडियो ने तमिल साइंस-फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी 'लव इंश्योरेंस कंपनी' के एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर का ऐलान किया है। इस फिल्म को विग्नेश शिवन ने डायरेक्ट किया है और इसमें प्रदीप रंगनाथन, एसजे सूर्या, कृति शेट्टी, सीमान, योगी बाबू और गौरी किशन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 
 
अनोखी कहानी, फ्यूचरिस्टिक अंदाज, सटायर और रोमांस के शानदार बैलेंस के साथ, और अनिरुद्ध रविचंदर के म्यूजिक से सजी यह फिल्म आज की उस जनरेशन की परेशानियों को दिखाती है जो डेटिंग ऐप्स, बनाई हुई पहचान और एल्गोरिदम पर चलने वाले चुनावों के बीच जी रही है, लेकिन फिर भी इंसानी रिश्तों की उलझी हुई और अनप्रिडिक्टेबल फितरत को संभालकर रखना चाहती है। 
 
लव इंश्योरेंस कंपनी 6 मई से सिर्फ प्राइम वीडियो पर भारत और दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम होगी। यह फिल्म तमिल में होगी, साथ ही हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ डब में भी उपलब्ध रहेगी। कहानी साल 2040 के चेन्नई में सेट है, जहां प्यार अब किस्मत पर नहीं छोड़ा जाता, बल्कि एक ताकतवर कंपनी उसे इंश्योर और गारंटी करती है। 
 
सूरियन, जो कंपनी का महत्वाकांक्षी सीईओ है, मानता है कि रिश्तों को एल्गोरिदम के जरिए समझा और कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं वाइब वासे, एक आजाद सोच वाला लड़का, मानता है कि प्यार नैचुरल और अनप्रिडिक्टेबल ही रहना चाहिए। उसकी दुनिया तब बदलती है जब उसकी मुलाकात धीमा से होती है, जो LIK सिस्टम पर पूरा भरोसा करती है। 
 
दोनों के बीच शुरू हुई यह लव स्टोरी दो अलग सोच को आमने-सामने ले आती है। इंसानी जज़्बात और कॉरपोरेट कंट्रोल की यह टक्कर आखिर में सवाल उठाती है कि क्या सच्चा प्यार उस दुनिया में बच सकता है जहां एहसास भी एक सामान बन चुके हैं?
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का