42 साल पुराने दोस्त को खोकर टूटे सलमान खान, बोले– मेरा भाई मुस्कुराते हुए चला गया
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अक्सर अपनी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी और दोस्तों के लिए भी चर्चा में रहते हैं। वहीं सलमान इस समय दर्द में हैं। उन्होंने अपने एक बेहद करीबी दोस्त सुशील कुमार को खो दिया है। इसकी जानकारी सलमान ने एक पोस्ट शेयर करके दी है।
सलमान खान ने अपने 42 साल पुराने दोस्त सुशील संग तस्वीरें शेयर करके उन्हें याद किया और अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने अपने दोस्त के जीवन के संघर्ष और उनकी जिंदादिली को याद करते हुए उन्हें एक अनूठी विदाई दी है।
सलमान खान ने लिखा, यह व्यक्ति 42 साल से मेरा भाई रहा है। वह सबसे अच्छा, दयालु और मददगार इंसान था, चाहे वह आर्थिक, भावनात्मक या शारीरिक रूप से किसी भी कठिन परिस्थिति में क्यों न हो, वह हमेशा मुस्कुराता और नाचता रहता था। वह हमेशा कहता था कि 'क्या फर्क पड़ता है, सब ठीक हो जाएगा'। सुशील कुमार उनका नाम था।
उन्होंने लिखा, भाई, आपके लिए आंखों में आंसू नहीं, बल्कि सिर्फ यादें और हंसी है। मेरा भाई अपने चेहरे पर मुस्कान लिए दुनिया से चला गया। कोई पहले जाएगा तो कोई बाद में, जाना सबको है। पता नहीं कौन कब और कैसे जाएगा इसलिए कुछ ऐसा कर के जाओ कि नाम रह जाए। मुझे लगता है कि मुझे आपकी कमी थोड़ी खलेगी।
इसके अलावा सलमान ने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें उनके चेहरे पर दर्द और मायूसी साफ दिखाई दे रही है। तस्वीर में वह बेहद परेशान नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, जिसको जाना है उसे कभी मत रोको। जिसको उसने बुलाना था, वो तो जाएगा ही। बुलाने के चार करण हैं।
सलमान ने लिखा, पहला यह कि सबको एक न एक दिन जाना ही है। दूसरा अच्छे इंसान को जल्दी बुला लिया जाता है। तीसरा यह कि आपने अगर 'मदर अर्थ' का किराया, ईएमआई और जीएसटी नहीं भरा है तो उसे भरने का यह एक मौका है। आखिरी ये कि आखिर में जाते हैं, वो गंदे, भ्रष्ट और बेइमान लोग होते हैं। वो अंत में जाते हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें