1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shama sikander glamorous look in navy blue off shoulder draped dress photos viral
Last Modified: रविवार, 3 मई 2026 (15:53 IST)

शमा सिकंदर का एलिगेंट और बोल्ड अंदाज, नेवी ब्लू ड्रेस में बिखेरा जलवा

Shama Sikander hot photos
टीवी और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री शमा सिकंदर अक्सर अपने फैशन सेंस और स्टाइल से इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। 
 
हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनका अंदाज देखने लायक है। इन तस्वीरों में शमा एक ड्रैपिंग स्टाइल की नेवी ब्लू ड्रेस पहनी हुई है।
 
यह आउटफिट शमा की खूबसूरती और फिगर को पूरी तरह से कॉम्प्लीमेंट कर रही है। शमा ने जो नेवी ब्लू कलर की ड्रेस पहनी है, वह काफी क्लासी और मॉडर्न है। 
 
ड्रेस के ऊपरी हिस्से पर खूबसूरत रफल्स और ड्रेपिंग दी गई है, जो इसे एक ऑफ-शोल्डर और केप जैसा लुक देती है। ड्रेस में कटी हुई स्लीव्स हैं, जिससे उनके हाथ और कंधे का हिस्सा काफी आकर्षक लग रहा है।
 
इस लुक को परफेक्ट बनाने के लिए शमा सिकंदर ने काफी मिनिमल लेकिन आकर्षक एक्सेसरीज चुनी हैं।उन्होंने मोतियों और डायमंड स्टडेड डैंगलर इयररिंग्स पहने हैं, जो उनके चेहरे को हाइलाइट कर रहे हैं।
 
शमा ने बालों को पीछे की तरफ सॉफ्ट कर्ल्स के साथ हाफ-अप स्टाइल में बांधा गया है, जो उन्हें एक रॉयल और एलिगेंट लुक दे रहा है। उनके चेहरे पर एक नेचुरल ग्लो है, जिसे न्यूड-टोन लिपस्टिक और स्मोकी आई मेकअप के साथ निखारा गया है।
 
तस्वीरों में उनके द्वारा दिए गए सेक्सी और ग्रेसफुल पोज उनके आत्मविश्वास को दर्शाते हैं। कभी अपने बालों को छूते हुए, तो कभी कैमरे में सीधा देखते हुए, शमा का हर एक पोज फैंस को दीवाना बना रहा है। 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
42 साल पुराने दोस्त को खोकर टूटे सलमान खान, बोले– मेरा भाई मुस्कुराते हुए चला गया