1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. honey singh on allegations of making misogynistic songs

गुलजार के गानों पर हनी सिंह ने उठाए सवाल, बोले- वो बनाए तो लीजेंड और मुझे गाली...

Honey Singh
honey singh  : फेमस सिंगर और रैपर हनी सिंह ने अपने करियर में कई सुपरहिट गानें दिए हैं। हालांकि उनके कई गानों को लेकर विवाद भी होता रहा है। हनी सिंह पर अक्सर अपने गानों में महिलाओं के लिए गलत शब्द इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। अब हनी सिंह ने इन आरोपों के बारे में खुलकर बात की है। 
 
हनी सिंह ने खुद के टारगेट किए जाने पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि गुलजार जैसे अन्य कलाकारों को ऐसे गाने बनाने को लेकर क्यों कुछ नहीं कहा जाता। हनी सिंह ने 2006 में रिलीज फिल्म 'ओमकारा' में गीतकार गुलजार के गाने 'बीड़ी जलइले' को महिला विरोधी बताया है। 
 
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में हनी सिंह ने अपने गानों को लेकर हुए विवाद पर कहा, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मुझे लगता है कि अब मुझे इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने गुलजार के गानों का उदाहरण देते हुए कहा, उनके जैसे सम्मानित लेखकों के गीत 'बीड़ी जलाई ले जिगर से पिया, जिगर में बड़ी आग है' पर कभी भी लोगों ने सवाल क्यों नहीं उठाया। जिगर कहां होता है औरत का? यह मेरे लिए स्त्री विरोधी है।
 
उन्होंने आगे कहा, उनका एक और गाना है 'जुबान पे लगा नमक इश्क का' और 'चोली के पीछे क्या है'। एक महिला की जुबान के बारे में बात क्यों हो रही है। मैं ये सब सुनकर बड़ा हुआ हूं। सिर्फ मैं ही क्यों गलत हूं? मैं पहले बोलता नहीं था, आज बोल रहा हूं ये बातें। मैंने कभी जवाब नहीं दिया, इसलिए लोगों ने कहा कि वह आसान लक्ष्य है, चलो उसके बारे में बात करते हैं।
 
हनी सिंह ने कहा, ऐसे थोड़े ना होता है। वो ऐसे गाने गाए तो उन्हें लीजेंड माने गए। पर हनी सिंह को ही क्यों गाली दी जाती है और उनको आप लीजेंड बोलते हो। मैं भी बोलता हूं। हम दोहरे व्यक्तित्व वाले आज के दौर में चल रहे हैं। आधुनिकीकरण भी हो रहा है, पर पिछड़ी सोच भी है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
हिमानी शिवपुरी ने संस्कारी बाबूजी को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- 8 बजते ही बन जाते हैं अलग इंसान