1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. reem shaikh met with an unfortunate incident actress shared post

हादसे का शिकार हुईं रीम शेख, एक्ट्रेस बोलीं- मेरी जिंदगी बदल सकती थी

Laughter Chef Show
Reem Sheikh post : एक्ट्रेस रीम शेख इन दिनों टीवी शो 'लाफ्टर शेफ' में नजर आ रही हैं। इस शो में कंटेस्टेंट को अलग-अलग तरह के पकवान बनाने का टास्क मिलता है। शो को भारती सिंह होस्ट करती हैं। जज शेफ हरपाल सिंह सोखी हैं। इसी बीच रीम एक हादसे का शिकार हो गई हैं। इस हादसे की जानकारी रीम ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। 
 
रीम शेख ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनका चेहरा जला हुआ नजर आ रहा है।  उन्होंने अपनी कुछ फोटोज भी शेयर की हैं, जिनमें उनका चेहरा जला हुआ नजर आ रहा है। यह हादसा उनके जन्मदिन से महज एक दिन पहले हुआ। 
 
रीम ने लिखा, मेरे साथ एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, लेकिन भगवान ने मुझे एक ऐसी दुर्घटना से बचाया, जो मेरी जिंदगी बदल सकती थी। चमत्कार क्या होते हैं... आपकी पसंदीदा चॉकलेट आपकी उंगलियों के क्लिक से आपके हाथ में नहीं आ जाती, बल्कि भगवान की टाइमिंग और प्लानिंग होती है।
 
उन्होंने लिखा, मैं भगवान की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे ऐसी घटना से बचाया, जो मेरी जिंदगी बदल सकती थी। अल्लाह का शुक्र है हर चीज के लिए। अल्लाह का शुक्र है मुझे इस हालात को एक बड़ी मुस्कान के साथ संभालने की ताकत देने के लिए। मैं उन दोस्तों की भी आभारी हूं, जो मेरे पास दौड़े आए, जब ये सब हुआ और मेरी देखभाल की। आपके प्यार ने मेरे दर्द को भुला दिया। मेरे मम्मी-पापा, दादी, आप मेरी ताकत हो।
 
हालांकि रीम शेख ने यह नहीं बताया कि आखिर उनके साथ हुआ क्या था। उन्होंने यह भी खुलासा नहीं किया कि यह हादसा कहां हुआ। लेकिन फैंस कयास लगा रहे हैं कि लाफ्टर शेफ के सेट पर ही उनके चेहरे पर तेल के छींटे पड़े होंगे, जिससे वह जल गईं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
विकास सेठी ने नींद में ही तोड़ा दम, पत्नी जाह्नवी ने बताया आखिर उस रात हुआ क्या था