रविवार, 8 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Deepika Padukone Ranveer Singh blessed with baby girl
Last Modified: रविवार, 8 सितम्बर 2024 (13:54 IST)

रणवीर सिंह बने पापा, दीपिका पादुकोण ने दिया प्यारी सी बेटी को जन्म

Deepika Padukone Ranveer Singh blessed with baby girl - Deepika Padukone Ranveer Singh blessed with baby girl
deepika padukone welcome baby girl : बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के घर किलकारियां गूंज गई है। दीपिका पादुकोण ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। बीते दिन ही दीपिका पादुकोण को मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले रणवीर और दीपिका श्री सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। 
 
दीपिका पादुकोण के मां बनने की खबर सामने आते ही फैंस कपल को बधाई देने लगे हैं। दीपिका ने 28 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने बताया था कि वह सितंबर 2024 में बच्चे को जन्म देंगी। 
 
दीपिका पादुकोण अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती थीं। हाल ही में रणवीर ने अपनी पत्नी दीपिका संग मैटरनिटी फोटोशूट शेयर किया था, जिसमें दोनों का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा था। 
 
बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। कपल ने दो रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। दोनों फिल्म 'रामलीला' के दौरान करीब आए थे। 
 
ये भी पढ़ें
आमिर खान की 'रंगीला' को 29 साल पूरे, ये 5 वजहें फिल्म को बनाती है वॉचलिस्ट में मस्ट