रविवार, 8 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bollywood celebs warm wishes for ganesh chaturthi to fans
Last Modified: शनिवार, 7 सितम्बर 2024 (18:00 IST)

बॉलीवुड सेलेब्स ने फैंस को दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

bollywood celebs warm wishes for ganesh chaturthi to fans - bollywood celebs warm wishes for ganesh chaturthi to fans
ganesh chaturthi : आज हर तरफ गणेश चतुर्थी पर्व की धूम है। कई लोग अपने घर बप्पा का स्वागत कर रहे हैं। वहीं इस मौके पर सिनेमा जगत के सितारों ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रशंसकों को बधाई दी है।
 
 
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने इस मौके पर पोस्ट शेयर कर फैंस को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, आज के इस पावन दिवस की अनेक अनेक शुभकामनाएँ। स्नेह आदर।
 
अनिल कपूर ने गणपति उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए लिखा- हैप्पी गणेश चतुर्थी। 
 
अल्लू अर्जुन ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा, हैप्पी गणेश चतुर्थी।
 
सनी देओल ने सोशल मीडिया पर लिखा- गणेश चतुर्थी के मौके पर आपको समृद्धी मिले, शुभकानाएं।
 
अनुपम खेर ने लिखा, आप सभी की गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएँ! गणपति बप्पा मोरया!! 
 
राजकुमार राव ने बप्पा की ईको फ्रेंडली मूर्ति खुद अपने घर बनाई है। उन्होंने लिखा है, 'मिलिए हमारे सुपर ईको फ्रेंडली गणपति जी से। इन्हें हमने घर पर बनाया है। गणपति बप्पा मोरया'।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ananya (@ananyapanday)

अनन्या पांडे के घर भी बप्पा विराजे हैं। उन्होंने भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं। 
 
कार्तिक आर्यन ने गणेश चतुर्थी के मौके पर मुंबई के फेमस लालबागचा राजा के दर्शन किए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जहां वह बप्पा के सामने आशीर्वाद मांगते नजर आए। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, वह वापस आ गए हैं... और इसलिए मैं उनके आशीर्वाद के लिए हूं मोदक पार्टी शुरू!!! गणपति बप्पा मोरया। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sharvari (@sharvari)

शरवरी वाघ ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों का एक बंच शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, गणपति बप्पा मोरया, साल का सबसे मैजिकल टाइम और मेरा सबसे पसंदीदा त्योहार आ गया है! इस साल मेरी साड़ी 35 साल पुरानी कांजीवरम साड़ी है जो मेरी आजी से मेरी आई और आज मुझे मिली है! इस साल के लिए आभारी और आभारी हूं.. गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।