1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hina khan reaction on ketan agrawal pune murder case

केतन अग्रवाल मर्डर केस: हिना खान का सिया पर फूटा गुस्सा, बोलीं- सच कहना इतना मुश्‍किल क्यों?

Ketan Agrawal Case
पुणे के 26 वर्षीय युवा बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की मौत का मामला इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। 18 जून को पुणे के ऐतिहासिक लोहागढ़ किले में ट्रैकिंग के दौरान 400 फीट गहरी खाई में गिरने से हुई केतन की मौत को पहले एक सामान्य हादसा माना गया था। मगर, जब पुलिस ने गहराई से जांच की, तो एक ऐसा हाई-प्रोफाइल और खौफनाक मर्डर प्लॉट सामने आया जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया।
 
केतन अग्रवाल की सगाई इसी साल फरवरी में सिया गोयल से हुई थी। दोनों परिवारों के बीच रजामंदी थी और इस साल नवंबर में उदयपुर के एक महल में करीब 17 करोड़ रुपये के खर्च के साथ एक भव्य और शाही शादी होने वाली थी। मेहमानों को लाने के लिए प्राइवेट जेट तक बुक किए गए थे। लेकिन सिया पुणे के ही एक अन्य व्यवसायी चेतन चौधरी के साथ रिश्ते में थी और वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी।
जांच में सामने आया है कि शादी टालने या केतन को रास्ते से हटाने के लिए पहले भी कई कोशिशें की गईं। 18 जून को सिया के जन्मदिन के बहाने केतन को लोहागढ़ किले पर बुलाया गया। जहां सिया और उसके बॉयफ्रेंड चेतन ने केतन को खाई में धका दे दिया। 
 

हिना खान का भावुक और बेबाक रिएक्शन

इस सनसनीखेज वारदात पर मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने भी सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक राय रखी है। हिना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा— आज के समय में सच सुनना और सच कहना इतना मुश्किल हो गया है कि लोग किसी की जान लेने तक को तैयार हैं। ऐसा लगता है कि सच्चाई स्वीकार करने से आसान किसी की जिंदगी खत्म कर देना हो गया है। सिर्फ एक सच बोलकर तुम उसे बचा सकती थीं और अपनी पसंद की जिंदगी किसी और के साथ जी सकती थीं। आखिर क्यों? बेहद अफसोस। 
 
हिना खान का यह सवाल आज हर उस नागरिक का सवाल है जो यह सोच रहा है कि अगर सिया इस शादी से खुश नहीं थी, तो उसने सामाजिक दबाव या परिवार की झूठी प्रतिष्ठा के डर से सच बोलने के बजाय एक मासूम की हत्या करना क्यों बेहतर समझा? फिलहाल कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 29 जून तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
जब करिश्‍मा कपूर ने तोड़ी कपूर खानदान की परंपरा, रचा बॉलीवुड में इतिहास