सम्बंधित जानकारी
- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में आएगा 10 साल का महा-लीप, जेल से लौटेंगी तुलसी
- रोनाल्डो, नेमार और ड्रेक जैसे खास लोगों की लिस्ट में शामिल हुईं उर्वशी रौतेला, खरीदीं 90 करोड़ की दो बुगाटी टर्बिलॉन हाइपरकार
- 'वेलकम टू द जंगल' का नया धमाका, अक्षय कुमार की आवाज में रिलीज हुआ 'तेरा पैसा मेरा पैसा'
- 'मिर्जापुर: द मूवी' के नए पोस्टर ने बढ़ाई हलचल, इस दिन रिलीज होगा धमाकेदार टीजर
- 'राणाबाली' का क्लाइमेक्स होगा सबसे बड़ा हाईलाइट, 16 दिन तक चला विजय देवरकोंडा-अर्नोल्ड वोस्लू का शूट
'तारक मेहता' के बाघा पर टूटा दुखों का पहाड़, तन्मय वेकारिया के पिता का निधन
Photo Credit : X
अरविंद वेकारिया के निधन की खबर मिलते ही पूरी गुजराती फिल्म इंडस्ट्री और टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। अरविंद अभिनय की दुनिया का एक जाना-माना और प्रतिष्ठित नाम थे। उन्होंने गुजराती थिएटर और सिनेमा को कई दशक समर्पित किए। अरविंद वेकारिया को मुख्य रूप से कौटुंबिक और हास्य प्रधान नाटकों का मास्टर माना जाता था। उन्होंने न केवल अभिनय किया, बल्कि कई बेहतरीन नाटकों का सफल निर्देशन भी किया।
#cintaa expresses its condolences on the demise of senior actor and theatre personality Mr. Arvind Vekaria #cintaa #condolence #restinpeace #rip pic.twitter.com/7ZKtbaZzaU
— CINTAA_Official (@CintaaOfficial) June 24, 2026
अरविंद वेकारिया को गुजराती फिल्मों जैसे 'यशोदा' और 'छानू चमकलो' में उनके बेहतरीन किरदारों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। इसके अलावा वह 'रुपियों नाच नचावे' जैसी मशहूर फिल्म में भी नजर आए थे। सिद्धार्थ रांदेरिया जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ उनका नाटक 'अजब करामत' सुपरहिट रहा था, वहीं 'घर घर की बात' नाटक में उनके अभिनय और निर्देशन दोनों को खूब सराहा गया था।
'तारक मेहता' में निभाया था यादगार रोल
90 के दशक के बच्चों के पसंदीदा और भारत के पहले सुपरहीरो शो 'शक्तिमान' में भी अरविंद वेकारिया नजर आ चुके थे। इसके साथ ही, उन्होंने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में एक बेहद दिलचस्प गेस्ट अपीयरेंस दी थी। शो के एक पुराने और लोकप्रिय एपिसोड में जब आत्माराम तुकाराम भिड़े को पैसो की सख्त जरूरत होती है, तब वह अपनी पत्नी माधवी के गहने गिरवी रखने के लिए एक सोनार की दुकान पर जाते हैं। उस सोनार की भूमिका किसी और ने नहीं, बल्कि खुद अरविंद वेकारिया ने ही निभाई थी।
कुछ दिन पहले ही सेट पर भावुक हुए थे तन्मय
बीते दिनों सोशल मीडिया 'तारक मेहता' के सेट से तन्मय वेकारिया का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह शूटिंग के दौरान अचानक फूट-फूटकर रोने लगे थे, जिसके बाद मेकर्स को कुछ समय के लिए शूटिंग रोकनी पड़ी थी। दरअसल, शो में इन दिनों बाघा और बावरी की लव स्टोरी का ट्रैक चल रहा है, जिसे दर्शक काफी प्यार दे रहे हैं।
कैमरा रोल होते ही तन्मय को अपनी दिवंगत मां की याद आ गई, जो उन्हें 'बाघा' के किरदार में देखने के लिए हमेशा उत्सुक रहती थीं। उस दौरान तन्मय अपने पिता की बिगड़ती सेहत को लेकर भी काफी चिंतित और भावुक नजर आए थे। सेट पर मौजूद शो के निर्माता असित कुमार मोदी, नट्टू काका और बावरी का किरदार निभाने वाले कलाकारों ने तन्मय को ढांढस बंधाया था।
तन्मय वेकारिया के लिए यह समय भावनात्मक रूप से बेहद कठिन और झकझोर देने वाला है। अभी कुछ ही समय पहले यानी अक्टूबर 2025 में उनकी माता जी का निधन हुआ था। माता के जाने के गम से तन्मय अभी पूरी तरह उबर भी नहीं पाए थे कि अब पिता का साया भी उनके सिर से उठ गया है। कुछ ही महीनों के भीतर माता-पिता दोनों को खो देना किसी भी बेटे के लिए सबसे बड़ा जीवन-आघात है।
