सम्बंधित जानकारी
- 'वेलकम टू द जंगल' का नया धमाका, अक्षय कुमार की आवाज में रिलीज हुआ 'तेरा पैसा मेरा पैसा'
- 'मिर्जापुर: द मूवी' के नए पोस्टर ने बढ़ाई हलचल, इस दिन रिलीज होगा धमाकेदार टीजर
- 'राणाबाली' का क्लाइमेक्स होगा सबसे बड़ा हाईलाइट, 16 दिन तक चला विजय देवरकोंडा-अर्नोल्ड वोस्लू का शूट
- पद्म भूषण से सम्मानित होने के बाद अलका याग्निक का भावुक पोस्ट, बयां किया बीते दो साल का दर्द
- प्रकाश राज पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, बेंगलुरु कोर्ट ने जारी किया तीसरा गैर-जमानती वारंट, जानें क्या है मामला?
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में आएगा 10 साल का महा-लीप, जेल से लौटेंगी तुलसी
भारतीय टेलीविजन इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित और दर्शकों के पसंदीदा धारावाहिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अब तक का सबसे बड़ा और सबसे भावुक कर देने वाला मोड़ आने वाला है। मेकर्स शो की कहानी को एक नया और रोमांचक विस्तार देने के लिए तैयार हैं।
शो में 10 साल का बड़ा लीप आने वाला है। इस लीप के साथ ही विरानी परिवार की नींव हिला देने वाले कई अनसुलझे सवाल और टूटे हुए रिश्ते दर्शकों के सामने आएंगे। इस नए ट्रैक की सबसे बड़ी यूएसपी तुलसी विरानी की शांतिनिकेतन में वापसी है।
कहानी के अनुसार, तुलसी अपने जीवन के 10 बेहद कठिन साल जेल की सलाखों के पीछे बिताने के बाद घर लौट रही है। लेकिन जिस 'शांतिनिकेतन' को उसने कभी अपने निस्वार्थ प्यार, त्याग और संस्कारों से एक सूत्र में पिरोकर रखा था, वह अब पूरी तरह से बिखर चुका है। घर की दीवारें वही हैं, लेकिन अपनों के दिलों में दरारें आ चुकी हैं।
तुलसी के दोनों बेटे, करण और गौतम, अब एक-दूसरे के जानी दुश्मन बन चुके हैं और आमने-सामने खड़े हैं। विरानी साम्राज्य और परिवार के भीतर का यह आपसी टकराव कहानी में एक नया हाई-वोल्टेज ड्रामा लेकर आएगा।
शो में करण विरानी का किरदार निभा रहे मशहूर अभिनेता हितेन तेजवानी ने इस आगामी ट्रैक को लेकर अपनी उत्सुकता और किरदारों के भावनात्मक संघर्ष पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा, तुलसी मां की वापसी करण के लिए उन पुराने जख्मों और अनकहे सवालों को दोबारा हरा कर देती है, जिन्हें वह दफन कर चुका था। अपनी ही तुलसी मां से यह कहना कि 'शांतिनिकेतन में अब आपके लिए कोई जगह नहीं है', करण के चरित्र के लिए अब तक का सबसे कठिन और दिल तोड़ने वाला पल था।"
उन्होंने आगे कहा कि यह नया ट्रैक सिर्फ करण के गुस्से या नफरत की कहानी नहीं है। यह एक ऐसे बेटे की दास्तान है जो अंदर से पूरी तरह टूट चुका है, निराश है और जिसके पास अपनी ही मां के लिए अनगिनत सवाल हैं। दर्शक स्क्रीन पर भावनाओं का एक ऐसा बवंडर देखेंगे, जहाँ करण और गौतम अपने-अपने सिद्धांतों और तुलसी मां के स्थान को लेकर बिल्कुल अलग-अलग राहों पर चलते नजर आएंगे।
अब दर्शकों के सामने सबसे बड़ा और अहम सवाल यह है कि क्या अपनी सूझबूझ और ममता के लिए जानी जाने वाली तुलसी विरानी एक बार फिर शांतिनिकेतन की इन गहरी दरारों को भर पाएगी? क्या वह अपने बेटों के बीच की दुश्मनी को खत्म कर विरानी परिवार को फिर से एक छत के नीचे ला पाएगी? इन सभी सवालों के जवाब आने वाले हफ्तों में बेहद नाटकीय अंदाज में सामने आएंगे।
